भारत और पाकिस्तान का युद्ध

ब्रिटिश शासन से आजादी के बाद से अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक चार युद्ध (1947–48, 1965, 1971 और 1999) हो चुके हैं। ये सभी युद्ध कश्मीर या सीमाई मुद्दों को लेकर हुए हैं, जबकि 1971 का युद्ध सबसे निर्णायक साबित हुआ, जिससे बांग्लादेश बना।

युद्ध वर्ष विवरण
पहला युद्ध 1947–48 कश्मीर युद्ध
दूसरा युद्ध 1965 कश्मीर पर संघर्ष
तीसरा युद्ध 1971 पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) की स्वतंत्रता
चौथा युद्ध (कारगिल) 1999 कारगिल युद्ध

भारत-पाकिस्तान युद्धों का विवरण

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्धों का मुख्य कारण कश्मीर और सीमा विवाद रहा है, जिनमें 1947, 1965, 1971 और 1999 के युद्ध सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं। भारत और पाकिस्तान के युद्ध को विस्तार से समझते हैं-

Online GK Wala, भारत और पाकिस्तान का युद्ध, india pakistan war

1. पहला युद्ध (1947–48) – कश्मीर युद्ध

  • कारण: जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय के बाद पाकिस्तान के समर्थित कबायली हमलावरों ने कश्मीर पर हमला किया।
  • मुख्य घटनाएँ: भारतीय सेना ने श्रीनगर की रक्षा की और दुश्मनों को पीछे हटाया।
  • परिणाम: सन. 1948 में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से युद्धविराम हुआ। कश्मीर का कुछ हिस्सा भारत के पास और कुछ हिस्सा पाकिस्तान के पास चला गया (जिसे PoK कहा जाता है)।

2. दूसरा युद्ध (1965) – कश्मीर पर संघर्ष

  • कारण: पाकिस्तान ने "ऑपरेशन जिब्राल्टर" चलाकर जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की थी।
  • मुख्य घटनाएँ: पंजाब, कश्मीर और राजस्थान की सीमा पर भीषण लड़ाई हुई थी।
  • परिणाम: भारत ने घुसपैठ नाकाम की। ताशकंद समझौते (जनवरी 1966) से युद्ध समाप्त किया।

3. तीसरा युद्ध (1971) – बांग्लादेश मुक्ति संग्राम

  • कारण: पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) में नागरिकों पर अत्याचार और स्वतंत्रता आंदोलन।
  • मुख्य घटनाएँ: भारत ने पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) के स्वतंत्रता संघर्ष का समर्थन किया और पश्चिमी भाग पर भी पाकिस्तान से युद्ध हुआ।
  • परिणाम: भारत ने निर्णायक जीत हासिल की और पाकिस्तान के 93,000 सैनिकों ने भारत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे बांग्लादेश बना।

4. चौथा युद्ध (1999) – कारगिल युद्ध

  • कारण: पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों ने कारगिल सेक्टर की पहाड़ियों पर चुपके से कब्जा कर लिया था।
  • मुख्य घटनाएँ: भारतीय सेना ने इस कठिन परिस्थिति में ऑपरेशन विजय चलाया।
  • परिणाम: भारत ने सभी घुसपैठियों को कारगिल की पहाड़ियों से भगाया। पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय दबाव में पीछे हटना पड़ा और भारत ने फिर से नियंत्रण कर लिया।

हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....

हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।

इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

होम महत्वपूर्ण लिंक हमारे बारे में संपर्क करें हमारे लिए लेख लिखें लेखक के बारे में

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ