भारत में ब्रिटिश शासन: इतिहास (1757–1947)

भारत में ब्रिटिश शासन सन. 1757 के प्लासी युद्ध से लेकर भारत की आजादी 15 अगस्त सन. 1947 तक हुआ था। ब्रिटिश शासन को दो चरणों में बाँटा जा सकता है जैसे - कंपनी का शासन और ब्रिटिश राज।

Online GK Wala, भारत में ब्रिटिश शासन: इतिहास (1757–1947), british rule in india

ब्रिटिश शासन संक्षिप्त जानकारी

विवरण
अवधि 1757–1947
दो चरण
  • कंपनी शासन काल (1757–1858)
  • ब्रिटिश राज शासन काल (1858–1947)
प्रमुख आंदोलन 1857 विद्रोह, स्वदेशी आंदोलन, असहयोग, भारत छोड़ो
अंत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता

ईस्ट इंडिया कंपनी इतिहास / विस्तार में

भारत में ब्रिटिश शासन की शुरुआत सन. 1757 के प्लासी युद्ध के बाद हुई थी। शासन से पहले सन. 1608 में ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में व्यापार करने आई थी, लेकिन धीरे-धीरे राजनीति में शामिल होना शुरू किया, जिसके बाद उन्होंने कंपनी शासन करना शुरू कर दिया। ब्रिटिश शासन दो चरणों में हुआ था, 1) कंपनी शासन और 2) ब्रिटिश राज।

1. कंपनी शासन (सन. 1757 से सन. 1858)

ईस्ट इंडिया कंपनी एक व्यापारिक संस्था थी, जिसने धीरे-धीरे भारत पर शासन करना शुरू कर दिया था।

सन.1757 का प्लासी युद्ध ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने जीत कर कंपनी शासन की शुरुआत की, जिसके बाद सन.1764 का बक्सर युद्ध भी जीत लीया। प्लासी और बक्सर युद्ध कंपनी क लिये निर्णायक साबित हुए। इस दौर में कंपनी ने युद्ध और संधियों के जरिये भारत के बड़े हिस्से बंगाल, बिहार और उड़ीसा पर अपना नियंत्रण कर लिया और उसके बाद भारत पर सन.1857 तक राज किया। सन.1857 में विद्रोह हुआ जिसके कारण कंपनी का शासन काल समाप्त हो गया।

ब्रिटिश राज (सन. 1858 से सन. 1947)

जब सन. 1857 में भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के दौरान विद्रोह हुआ, इस विद्रोह के बाद कंपनी शासन समाप्त हो गया और भारत सीधे ब्रिटिश क्राउन के अधीन हो गया। सन. 1876 में महारानी विक्टोरिया को भारत की महारानी घोषित किया गया था। भारत का शासन वायसराय और ब्रिटिश संसद के नियंत्रण में हो गया। इस काल में आधुनिक शिक्षा, रेल, डाक, टेलीग्राफ, न्याय प्रणाली आईं लेकिन साथ ही आर्थिक शोषण और उद्योगों का पतन भी हुआ। ब्रिटिश राज शासन सन. 1947 में भारत के आजाद होने तक चला।


हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....

हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।

इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

होम महत्वपूर्ण लिंक हमारे बारे में संपर्क करें हमारे लिए लेख लिखें लेखक के बारे में

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ