भारत-पाकिस्तान का पहला युद्ध (1947-48)

भारत-पाक युद्ध 1947-48 को आमतौर पर पहला कश्मीर युद्ध (First Kashmir War) भी कहा जाता है। यह संघर्ष भारत और पाकिस्तान के बीच उस समय हुआ जब दोनों देश आज़ादी के तुरंत बाद बने थे।

घटना विवरण
युद्ध का समय 1947–48
मुख्य कारण कश्मीर पर कबायली हमला और विलय का प्रश्न
भारत का नियंत्रण लगभग 65% जम्मू-कश्मीर
पाकिस्तान का नियंत्रण लगभग 35% (PoK)
परिणाम संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से युद्धविराम

भारत-पाकिस्तान युद्ध (1947-48)

Online GK Wala, भारत और पाकिस्तान का युद्ध, india pakistan war

भारत और पाकिस्तान का पहला युद्ध सन. 1947-48 में हुआ था। यह युद्ध भारत और पाकिस्तान की आजादी के बाद शुरू हो गया था। जब 15 अगस्त 1947 को भारत और पाकिस्तान स्वतंत्र हुये, तब जम्मू-कश्मीर रियासत के महाराजा हरि सिंह स्वतंत्र रहना चाहते थे, लेकिन पाकिस्तान ने कश्मीर पर कब्जा करने की कोशिश शुरू कर दी और अक्टूबर सन. 1947 में पाकिस्तान समर्थित कबायली ने कश्मीर पर हमला कर दिया। इस हमले के कारण जम्मू और कश्मीर के शासक महाराजा हरि सिंह परेशान हो गए और उन्होंने भारत से मदद मांगी। भारत ने मदद के बदले कश्मीर के भारत में विलय की शर्त रखी। जिसके बाद महाराजा हरि सिंह ने भारत में विलय का दस्तावेज़ स्वीकार कर लिया और विलय पत्र (Instrument of Accession) पर हस्ताक्षर कर दिए, जिसके बाद कश्मीर भारत का हिस्सा बन गया।

विलय के बाद भारतीय सेना श्रीनगर पहुँची और सैनिकों ने तेजी से कार्रवाई की और कबायली हमलावरों को पीछे धकेलना शुरू कर दिया। कई क्षेत्रों में भीषण लड़ाई हुई, विशेषकर बारामुला, उरी और पुंछ में, इसके बाद भारतीय सेना ने श्रीनगर की रक्षा सफलतापूर्वक की और कश्मीर घाटी को बचा लिया। यह भारत - पाकिस्तान का कश्मीर युद्ध कई महीनों तक चलता रहा। पाकिस्तान की ओर से सेना भी कबायली की मदद के लिए शामिल हो गई। 1948 के अंत तक दोनों देशों की सेनाएँ आमने-सामने थीं और स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी थी। इस बीच भारत ने मामला संयुक्त राष्ट्र (UN) में उठाया। संयुक्त राष्ट्र ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों देशों से युद्ध रोकने की अपील की।

जनवरी 1949 में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से युद्धविराम (Ceasefire) लागू हुआ। इस युद्धविराम के बाद जम्मू-कश्मीर का लगभग 65% हिस्सा भारत के नियंत्रण में रहा, जबकि लगभग 35% हिस्सा पाकिस्तान ने कब्जा कर लिया। पाकिस्तान द्वारा कब्जा किये गए इस क्षेत्र को आज हम पाक-अधिकृत कश्मीर (PoK) कहते हैं।


हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....

हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।

इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

होम महत्वपूर्ण लिंक हमारे बारे में संपर्क करें हमारे लिए लेख लिखें लेखक के बारे में

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ