KYC फुल फॉर्म | KYC Full Form
KYC की फूल फॉर्म Know Your Customer है, जिसके लिए जरुरी दस्तावेज हैं आधार कार्ड, PAN कार्ड, वोटर आईडी और बिजली बिल आदि।
KYC क्या है?
KYC (Know Your Customer) एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके माध्यम से बैंक, म्यूचुअल फंड कंपनियां और अन्य वित्तीय सेवाएं देने वाली संस्थाएं अपने ग्राहकों की पहचान और पते का सत्यापन करती हैं।
KYC का मुख्य उद्देश्य धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी खातों को रोकना है। भारत में RBI, SEBI, IRDAI और PFRDA जैसी नियामक संस्थाओं ने KYC को अनिवार्य किया है।
KYC के लिए कौन से दस्तावेज चाहिये
| फोटो | पासपोर्ट साइज फोटो |
| दस्तावेज | उदाहरण |
|---|---|
| पहचान प्रमाण | आधार कार्ड, PAN कार्ड, वोटर आईडी |
| पता प्रमाण | आधार कार्ड, बिजली बिल, पासपोर्ट |
| PAN कार्ड | वित्तीय लेन-देन के लिए |
KYC के प्रकार
- Offline KYC:- शाखा में जाकर
- Online KYC:- दस्तावेज़ ऑनलाइन अपलोड
- Video KYC:- लाइव वीडियो सत्यापन
- eKYC:- Aadhaar OTP से तुरंत डिजिटल सत्यापन
- CKYC:- केंद्रीय KYC रिकॉर्ड है,एक बार CKYC बनने के बाद बार-बार KYC करने की जरूरत नहीं पड़ती।
KYC के फायदे
- बैंक खाता खोलना आसान होता है।
- निवेश और बीमा सेवाओं का लाभ मिलता है।
- धोखाधड़ी का जोखिम कम होता है।
- वित्तीय पहचान प्रमाणित होती है।
हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....
हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।
इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...
0 टिप्पणियाँ
Have any questions or suggestions? Drop a comment below – we’ll reply as soon as possible!
Emojiआपका फीडबैक हमारे लिए अमूल्य है – इससे हमें और बेहतर कंटेंट देने की प्रेरणा मिलती है।