रूस-यूक्रेन युद्ध केवल दो देशों के बीच संघर्ष नहीं है, बल्कि इसका प्रभाव वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था, ऊर्जा बाजार और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर भी पड़ा है।
रूस-यूक्रेन युद्ध क्या है?
रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) सबसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय संघर्षों में से एक है। रूस-यूक्रेन का यह संघर्ष 2014 में शुरू हुआ था, लेकिन फरवरी 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर सैन्य आक्रमण के बाद यह विश्व स्तर पर चर्चा का विषय बन गया। यह युद्ध आज (सितम्बर 2026) भी विभिन्न रूपों में जारी है।
रूस और यूक्रेन दोनों पूर्व सोवियत संघ का हिस्सा रहे हैं। सन.1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद यूक्रेन एक स्वतंत्र देश बन गया। समय के साथ यूक्रेन और पश्चिमी देशों के बीच संबंध मजबूत हुए, जबकि रूस ने इसे अपनी सुरक्षा और क्षेत्रीय प्रभाव के लिए चुनौती के रूप में देखा।
रूस-यूक्रेन युद्ध क्यों हो रहा है? | रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण
रूस-यूक्रेन का संघर्ष 2014 में क्रीमिया पर रूस का नियंत्रण से शुरू हुआ था, जबकि कुछ बड़े मुद्दों को लेकर बड़े पैमाने पर सैन्य आक्रमण 24 फरवरी 2022 को हुआ था ।
कुछ मुद्दे इस प्रकार हैं:
- नाटो (NATO) विस्तार का मुद्दा - रूस लंबे समय से यूक्रेन के NATO में शामिल होने का विरोध करता रहा है। रूस का मानना है कि NATO का उसके सीमावर्ती क्षेत्रों तक विस्तार उसकी सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है।
- क्रीमिया का विलय - 2014 में रूस ने क्रीमिया क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित कर उसे अपने साथ मिला लिया। इसके बाद दोनों देशों के संबंध और अधिक तनावपूर्ण हो गए।
- डोनबास क्षेत्र का संघर्ष - पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्रों में लंबे समय से संघर्ष चलता रहा है। यह क्षेत्र युद्ध के प्रमुख केंद्रों में शामिल रहे हैं।
| वर्ष | प्रमुख घटना |
|---|---|
| 2014 | क्रीमिया पर रूस का नियंत्रण |
| 2014-2021 | डोनबास क्षेत्र में संघर्ष |
| 2022 | रूस का बड़े पैमाने पर आक्रमण |
| 2022 | कीव पर हमला, वैश्विक प्रतिबंध |
| 2023 | कई क्षेत्रों में संघर्ष जारी |
| 2024-2026 | युद्ध और सैन्य अभियानों की निरंतरता |
रूस यूक्रेन युद्ध का दुनिया पर प्रभाव
- ऊर्जा संकट: - युद्ध के कारण तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया।
- खाद्य संकट: - यूक्रेन और रूस वैश्विक अनाज आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युद्ध का असर खाद्य बाजारों पर भी पड़ा।
- वैश्विक राजनीति: - युद्ध ने यूरोप और विश्व की सुरक्षा नीतियों को प्रभावित किया तथा कई देशों ने अपने रक्षा खर्च बढ़ाए।
यूक्रेन रूस के बीच युद्ध की वर्तमान स्थिति - Russia-Ukraine News
रूस यूक्रेन युद्ध अभी तक (सितम्बर 2026) समाप्त नहीं हुआ है और इनका संघर्ष विभिन्न क्षेत्रों में अभी भी जारी है। समय-समय पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर सैन्य कार्यवाही करते रहते हैं और साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति वार्ताओं की चर्चा भी होती रहती है।
यूक्रेन ने रूस पर हाल ही में 1,000 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया है, जिसमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को शहर की ओर भेजे गए थे। इन हमलों का निशाना रूस के तेल भंडार और लॉजिस्टिक्स सुविधाओं से जुड़ा था। इस पर रूस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए यूक्रेन पर भी हमला कर चेतावनी भी दी है। यूक्रेन के साथ-साथ सभी नाटो देश भी इस युद्ध में आगे शामिल हो सकते हैं। सभी नाटो देशों के शामिल होने पर यूक्रेन रूस के बीच का युद्ध कहीं तीसरा विश्व युद्ध (World War 3) में न बदल जाये।
हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....
हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।
इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

0 टिप्पणियाँ
Have any questions or suggestions? Drop a comment below – we’ll reply as soon as possible!
Emojiआपका फीडबैक हमारे लिए अमूल्य है – इससे हमें और बेहतर कंटेंट देने की प्रेरणा मिलती है।