भारत का स्वतंत्रता दिवस (Independence Day of India) हर साल 15 अगस्त को उत्साह के साथ मनाया जाता है। प्रतिवर्ष इस दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले से देश वासियों को सम्बोधित करते हैं और तिरंगा फहराया जाता है। यह सिर्फ एक राष्ट्रीय पर्व नहीं बल्कि हर भारतीय के गर्व और एकता का प्रतीक है। पूरे देश में देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन झंडा फहराने के समारोह, परेड और सांस्कृतिक आयोजन पूरे भारत में मनाया जाता है।
विषय | जानकारी |
---|---|
पर्व का नाम | भारत का स्वतंत्रता दिवस |
मनाने की तिथि | 15 अगस्त, प्रतिवर्ष |
पहली बार मनाया गया | 15 अगस्त 1947 |
मुख्य आयोजन स्थल | लाल किला, नई दिल्ली |
प्रतीक | तिरंगा झंडा, राष्ट्रीय गान, वंदे मातरम् |
महत्व | भारत की आज़ादी, बलिदान और राष्ट्रीय एकता की याद |
नारे | "वंदे मातरम्", "जय हिंद" |
स्वतंत्रता दिवस का इतिहास
ईस्ट इण्डिया कंपनी भारत में व्यापर करने आई थी, जिसने भारत में व्यापार बहाने भारत पर शासन शुरू कर दिया। इन्होने प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के चलते 1858 तक शासन किया जिसके परिणामस्वरूप भारत ब्रिटश क्राउन के अधीन हो गया। ब्रिटिश सरकार ने भारत पर 200 सालों से अधिक राज किया था। असहयोग आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे बहुत आंदोलन हुये जिससे जनता जागरूक हुई। क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों से आजादी क लिए लड़ाई लड़ी, जिसके बाद भारत ने लंबे संघर्ष, क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद आज़ादी हासिल की।
15 अगस्त 1947 में भारत को 200 सालों से अधिक चले ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली थी, और देश की बागडोर भारतीय नेताओं को सौंपी गई। भारत की आजादी के साथ - साथ धर्म के आधार पर भारत का बंटवारा भी हुआ था, जिसकी मांग मोहम्मद अली जिन्ना ने की थी। भारत के विभाजन में दो अलग-अलग देश बन गये एक भारत और दूसरा पाकिस्तान। इस विभाजन के दौरान जो भारत में रहना चाहते वो भारत में रहे और जो पाकिस्तान में रहना चाहते वो पाकिस्तान में चले गये।
स्वतंत्रता दिवस का महत्व और उत्सव
स्वतंत्रता दिवस (Indian Independence Day) हमें देशभक्ति, बलिदान और लोकतंत्र की ताकत की याद दिलाता है। इस दिन प्रधानमंत्री लाल किले से झंडा फहराते हैं, 21 तोपों की सलामी दी जाती है और देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और देशभक्ति गीत गाए जाते हैं। स्कूल और कॉलेजों में बच्चे भाषण, कविताएँ और नाटक प्रस्तुत करते हैं।
स्वतंत्रता दिवस कैसे मनाया जाता है?
देश के प्रधानमंत्री लाल किले से झंडा फहराते हैं, सम्मान में 21 तोपों की सलामी दी जाती है, परेड, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। साथ ही स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में झंडा फहराया जाता है।
स्वतंत्रता दिवस पर भाषण और नारे
- "सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा"
- "वंदे मातरम्"
- "जय हिंद"
- "दिल दिया है, जान भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए"
स्वतंत्रता दिवस से जुड़े सामान्य प्रश्न (FAQs)
हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....
हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।
इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...
0 टिप्पणियाँ
Have any questions or suggestions? Drop a comment below – we’ll reply as soon as possible!
Emojiआपका फीडबैक हमारे लिए अमूल्य है – इससे हमें और बेहतर कंटेंट देने की प्रेरणा मिलती है।