KYC, eKYC और CKYC में क्या अंतर है?

आप बैंक खाता, म्यूचुअल फंड, बीमा या किसी वित्तीय सेवा का उपयोग करते हैं, तो आपने KYC, eKYC या CKYC के बारे में जरूर सुना ही होगा। तीनों का उद्देश्य ग्राहक की पहचान सत्यापित करना है, लेकिन इन तीनों का काम करने का तरीका अलग होता है।

KYC, eKYC और CKYC संक्षिप्त जानकारी

विषय KYC eKYC CKYC
पूरा नाम Know Your Customer Electronic Know Your Customer Central Know Your Customer
प्रक्रिया ऑफलाइन/फिजिकल ऑनलाइन केंद्रीय KYC रिकॉर्ड
दस्तावेज़ PAN, Aadhaar आदि मुख्यतः Aadhaar आधारित KYC दस्तावेज़ एक बार जमा
समय अधिक बहुत कम एक बार पंजीकरण
उपयोग बैंक, बीमा, निवेश ऑनलाइन सेवाएं सभी वित्तीय संस्थानों में
विशेषता हर संस्था अलग KYC मांग सकती है डिजिटल सत्यापन एक KYC, कई संस्थानों में उपयोग
KYC, eKYC और CKYC में क्या अंतर है, difference between kyc, ekyc and ckyc

KYC क्या है?

KYC (Know Your Customer) यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके माध्यम से बैंक, बीमा कंपनी या वित्तीय संस्थान ग्राहक की पहचान और पते का सत्यापन करते हैं। इसमें PAN कार्ड, आधार कार्ड, वोटर ID आदि दस्तावेज जमा करने पड़ते हैं।

eKYC क्या है?

eKYC (Electronic KYC) KYC का डिजिटल रूप है। इसमें आधार OTP या बायोमेट्रिक के माध्यम से ऑनलाइन पहचान सत्यापित की जाती है। इसके लिए कोई दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होती। eKYC तेज और सबसे सरल प्रक्रिया होती है।

CKYC क्या है?

CKYC (Central KYC) एक केंद्रीय KYC प्रणाली है जिसमें ग्राहक का KYC रिकॉर्ड बनाकर एक नंबर दिया जाता है। इसके बाद CKYC नंबर विभिन्न बैंकों, बीमा कंपनियों और वित्तीय संस्थानों में उपयोग किया जा सकता है।

1) केवाईसी की फुल फॉर्म क्या है? KYC full form:::Know Your Customer 2) इकेवाईसी की फुल फॉर्म क्या है? eKYC full form:::Electronic KYC(Know Your Customer) 3) सीकेवाईसी की फुल फॉर्म क्या है? cKYC full form:::Central KYC(Know Your Customer)

हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....

हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।

इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

होम महत्वपूर्ण लिंक हमारे बारे में संपर्क करें हमारे लिए लेख लिखें लेखक के बारे में

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ