भारत-पाकिस्तान का दूसरा युद्ध - India Pakistan War 1965

भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा युद्ध सन. 1965 में हुआ था। यह युद्ध मुख्य रूप से कश्मीर विवाद और पाकिस्तान की आक्रामक नीतियों की वजह से शुरू हुआ था।

घटना विवरण
युद्ध का समय 1965
मुख्य कारण पाकिस्तान की घुसपैठ (ऑपरेशन जिब्राल्टर)
प्रमुख क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान
परिणाम संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से युद्धविराम
समझौता ताशकंद समझौता (जनवरी 1966)

युद्ध की शुरुआत

Online GK Wala, भारत और पाकिस्तान का युद्ध, india pakistan war

1947-48 के पहले युद्धविराम (Ceasefire) के बाद भी कश्मीर विवाद सुलझा नहीं भी था, कि पाकिस्तान लगातार कश्मीर को अपने कब्जे में लेने की कोशिश करता रहा। पाकिस्तान ने सन. 1965 में "ऑपरेशन जिब्राल्टर" के तहत पाकिस्तान ने अपने प्रशिक्षित घुसपैठियों को कश्मीर भेजा ताकि वहां के लोगों को भारत के खिलाफ भड़का कर विद्रोह शुरू कर सकें। लेकिन भारत को यह योजना पहले ही पता चल गई और भारतीय सेना ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घुसपैठियों को कश्मीर से भागना शुरू कर दिया। इससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता गया और हालात युद्ध तक पहुँच गए।

अगस्त सन. 1965 में पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर क्षेत्र में कई मोर्चों पर हमला करना शुरू कर दिया। भारत ने इस हमले की जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्रों में प्रवेश किया। युद्ध केवल कश्मीर तक सीमित नहीं रहा बल्कि पंजाब, राजस्थान और अंतर्राष्ट्रीय सीमा तक फैल गया।

भारत की सेना ने लाहौर सेक्टर में जबाबी कार्यवाई करते हुये महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। असाल उत्तर की लड़ाई में भारत की सेना के टैंकों ने पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुँचाया। कश्मीर घाटी में भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के हमलों को नाकाम कर दिया। इस लड़ाई में भारतीय वायुसेना (IAF) और नौसेना ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। यह लड़ाई बहुत भीषण थी जो 17 दिनों तक चली। दोनों देशों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। अंततः संयुक्त राष्ट्र (UN) और अन्य अंतरराष्ट्रीय शक्तियों ने हस्तक्षेप किया और 23 सितंबर 1965 को युद्धविराम (Ceasefire) लागू किया गया। बाद में जनवरी 1966 में ताशकंद समझौता (Tashkent Agreement) हुआ, जिसमें दोनों देशों ने अपनी-अपनी सेनाएँ पीछे हटाने और शांति बनाए रखने का वादा किया।


हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....

हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।

इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

होम महत्वपूर्ण लिंक हमारे बारे में संपर्क करें हमारे लिए लेख लिखें लेखक के बारे में

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ