हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम: कारण और प्रभाव

हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए जाने की घटना मानव इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण और दुखद घटनाओं में से एक मानी जाती है। इसने न केवल द्वितीय विश्व युद्ध का अंत किया बल्कि दुनिया को परमाणु हथियारों की विनाशकारी शक्ति भी दिखा दी। आज भी ये दोनों शहर शांति और परमाणु निरस्त्रीकरण के प्रतीक माने जाते हैं।

हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम

हिरोशिमा और नागासाकी जापान के दो प्रमुख शहर हैं, जहां द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम दिनों में अमेरिका ने परमाणु बम गिराए थे। यह मानव इतिहास में पहली और अब तक की एकमात्र घटना है जब युद्ध में परमाणु हथियारों का उपयोग किया गया।

इन बम विस्फोटों ने लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया और विश्व इतिहास की दिशा भी बदल दी।

हिरोशिमाा और नागासाकी पर परमाणु बम: कारण और प्रभाव, hiroshima nagasaki

हिरोशिमा पर परमाणु बम

6 अगस्त सन.1945 में अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर परमाणु बम गिराया। इस बम का नाम "लिटिल बॉय (Little Boy)" था। यह यूरेनियम-235 आधारित परमाणु बम था। विस्फोट के बाद पूरे शहर का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया जिसमें लगभग 70,000 से 80,000 लोगों की मौत हुई थी।

नागासाकी पर परमाणु बम

9 अगस्त सन.1945 को अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर दूसरा परमाणु बम गिरा दिया। इस बम का नाम "फैट मैन (Fat Man)" था और यह प्लूटोनियम-239 आधारित बम था। इस बम में भी लगभग 40,000 से 75,000 लोगों की मौत हो गई थी।

अमेरिका ने परमाणु बम क्यों गिराया?

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान और मित्र राष्ट्रों के बीच संघर्ष जारी था। अमेरिका का उद्देश्य युद्ध जल्द खत्म करना, जापान को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर करना, अमेरिकी सैनिकों के संभावित बड़े नुकसान को कम करना और अपनी नई परमाणु शक्ति का प्रदर्शन करना।

जापान पर इसका क्या प्रभाव पड़ा?

जापान पर परमाणु हमलों के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए, हजारों इमारतें नष्ट हो गईं, विकिरण (Radiation) के कारण कई वर्षों तक स्वास्थ्य समस्याएं बनी रहीं, कैंसर और अन्य बीमारियों के मामलों में वृद्धि हुई और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा।

द्वितीय विश्व युद्ध का अंत

हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमलों के बाद जापान ने आत्मसमर्पण कर दिया और 2 सितंबर सन.1945 को द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त हो गया था।

हिरोशिमा और नागासाकी से जुड़े रोचक तथ्य

  • हिरोशिमा पर "Little Boy" नामक बम गिराया गया था।
  • नागासाकी पर "Fat Man" नामक बम गिराया गया था।
  • हिरोशिमा बम में यूरेनियम-235 का उपयोग हुआ था।
  • नागासाकी बम में प्लूटोनियम-239 का उपयोग हुआ था।
  • इन घटनाओं के बाद परमाणु हथियारों को लेकर वैश्विक बहस शुरू हो गई थी।

हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....

हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।

इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

होम महत्वपूर्ण लिंक हमारे बारे में संपर्क करें हमारे लिए लेख लिखें लेखक के बारे में

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ