CKYC क्या है? CKYC Full Form और CKYC नंबर कैसे पता करें

CKYC फुल फॉर्म | CKYC Full Form

eKYC की फूल फॉर्म Central Know Your Customer है, भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक केंद्रीकृत KYC प्रणाली है।

CKYC क्या है, CKYC Full Form, CKYC नंबर कैसे पता करें

CKYC क्या है?

CKYC (Central Know Your Customer) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक केंद्रीकृत KYC प्रणाली है। इसका संचालन CERSAI (Central Registry of Securitisation Asset Reconstruction and Security Interest of India) द्वारा किया जाता है।

CKYC का उद्देश्य यह है कि ग्राहक को बार-बार वित्तीय संस्थानों में KYC की जरूरत नहीं पड़े और एक बार CKYC होने के बाद एक ग्राहक को 14 अंकों का एक CKYC नंबर (KIN - KYC Identifier Number) दिया जाता है, जिस नंबर के जरिये ग्राहक बिना कोई डॉक्यूमेंट दिये अपनी KYC पूरी कर सकता है।

CKYC कैसे काम करता है?

  • ग्राहक किसी बैंक या वित्तीय संस्था में KYC कराता है।
  • संस्था KYC डेटा CERSAI को भेजती है।
  • CERSAI CKYC रिकॉर्ड बनाता है।
  • ग्राहक को CKYC नंबर जारी किया जाता है।
  • भविष्य में यही CKYC नंबर KYC के लिये उपयोग किया जा सकता है।

CKYC और KYC में अंतर

KYC CKYC
हर संस्था में अलग-अलग KYC एक बार CKYC
अलग-अलग रिकॉर्ड केंद्रीय रिकॉर्ड
बार-बार दस्तावेज एक KIN नंबर पर्याप्त
सीमित उपयोग कई संस्थानों में मान्य

CKYC नंबर कैसे पता करें?

  • बैंक या वित्तीय संस्था से संपर्क करें।
  • CKYC वेबसाइट के माध्यम से जांच करें।
  • यदि पहले KYC हो चुकी है तो संस्था से KIN नंबर प्राप्त करें।

KYC, eKYC और CKYC में क्या अंतर है?

विशेषता KYC eKYC CKYC
पूरा नाम Know Your Customer Electronic KYC Central KYC
प्रक्रिया सामान्य सत्यापन ऑनलाइन सत्यापन केंद्रीकृत KYC
दस्तावेज आवश्यक डिजिटल एक बार जमा
समय अधिक कम एक बार
उपयोग संस्था विशेष ऑनलाइन सेवाएं सभी भागीदार संस्थाएं
पहचान नंबर नहीं नहीं 14 अंकों का KIN

हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....

हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।

इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

होम महत्वपूर्ण लिंक हमारे बारे में संपर्क करें हमारे लिए लेख लिखें लेखक के बारे में

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ