परमाणु बम (Nuclear Bomb) क्या है? इतिहास, प्रकार, कार्यप्रणाली और प्रभाव

परमाणु बम आधुनिक इतिहास के सबसे शक्तिशाली और विनाशकारी हथियारों में से एक है। इसकी शक्ति ने विश्व राजनीति, सुरक्षा और रक्षा रणनीतियों को गहराई से प्रभावित किया है। वहीं दूसरी ओर, इसी परमाणु तकनीक का उपयोग नियंत्रित रूप से बिजली उत्पादन और वैज्ञानिक अनुसंधान में भी किया जाता है।

परमाणु बम (Nuclear Bomb) क्या है?

परमाणु बम (Nuclear Bomb) एक सबसे शक्तिशाली और विनाशकारी विस्फोटक हथियार है, जो परमाणु ऊर्जा के सिद्धांत पर आधारित है। इसमें परमाणु नाभिक (Atomic Nucleus) से निकलने वाली विशाल ऊर्जा का उपयोग किया जाता है। परमाणु बम का विस्फोट पारंपरिक बमों की तुलना में लाखों गुना अधिक शक्तिशाली हो सकता है।

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान परमाणु बम का पहली बार युद्ध में उपयोग किया गया था, जिसके बाद यह दुनिया के सबसे विनाशकारी हथियारों में शामिल हो गया।

परमाणु बम (Nuclear Bomb) क्या है? इतिहास, प्रकार, कार्यप्रणाली और प्रभाव, Nuclear Bomb
जानकारी विवरण
नाम परमाणु बम (Nuclear Bomb)
ऊर्जा स्रोत परमाणु विखंडन या संलयन
मुख्य ईंधन यूरेनियम-235, प्लूटोनियम-239
पहला परीक्षण सन.1945 (ट्रिनिटी टेस्ट, अमेरिका)
पहला युद्ध उपयोग हिरोशिमा और नागासाकी, सन.1945
प्रभाव विस्फोट, गर्मी, विकिरण

परमाणु बम का इतिहास

परमाणु बम द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका द्वारा शुरू किए गए मैनहट्टन प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया था।

16 जुलाई 1945 को अमेरिका ने न्यू मैक्सिको में पहला परमाणु परीक्षण किया, जिसे ट्रिनिटी टेस्ट कहा जाता है।

इसके बाद:

  • 6 अगस्त 1945: हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया गया।
  • 9 अगस्त 1945: नागासाकी पर परमाणु बम गिराया गया।

इन घटनाओं के बाद जापान ने आत्मसमर्पण कर दिया और द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त हो गया।

परमाणु बम कैसे काम करता है?

परमाणु बम में परमाणु विखंडन (Nuclear Fission) या परमाणु संलयन (Nuclear Fusion) से ऊर्जा उत्पन्न होती है। जैसे :-

  • यूरेनियम या प्लूटोनियम के परमाणु टूटते हैं।
  • भारी मात्रा में ऊर्जा निकलती है।
  • श्रृंखलाबद्ध प्रतिक्रिया (Chain Reaction) होती है।
  • कुछ ही क्षणों में विशाल विस्फोट होता है।

परमाणु बम कितने तरह का होता है?

  1. फिशन बम (Fission Bomb):- इस बम में यूरेनियम-235 या प्लूटोनियम-239 का उपयोग होता है। हिरोशिमा और नागासाकी में इसी प्रकार के बम का उपयोग किया गया था।
  2. हाइड्रोजन बम (Hydrogen Bomb):- यह बम परमाणु संलयन (Fusion) पर आधारित है और हाइड्रोजन बम फिशन बम से कई गुना अधिक शक्तिशाली। इसे थर्मोन्यूक्लियर बम भी कहा जाता है।

परमाणु बम के प्रभाव

  1. विस्फोट तरंग (Blast Wave):- इसके तेज दबाव कारण इमारतें और संरचनाएं नष्ट हो सकती हैं।
  2. अत्यधिक गर्मी:- विस्फोट के समय लाखों डिग्री तापमान उत्पन्न होता है, जिसके कारण सब कुछ जलकर राख बन जाता है।
  3. विकिरण (Radiation):- रेडियोधर्मी विकिरण मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण पर दीर्घकालिक दुषप्रभाव डालते हैं।
  4. पर्यावरणीय नुकसान:- मिट्टी, पानी और वायु लंबे समय तक प्रभावित हो सकते हैं।

परमाणु हथियार रखने वाले प्रमुख देश कौन से हैं?

वर्तमान में कई देशों के पास परमाणु हथियार हैं, जिनमें प्रमुख हैं:

  1. अमेरिका
  2. रूस
  3. चीन
  4. फ्रांस
  5. यूनाइटेड किंगडम
  6. भारत
  7. पाकिस्तान
  8. उत्तर कोरिया
  9. इज़राइल (व्यापक रूप से माना जाता है)

भारत ने पहला परमाणु परीक्षण कब किया था?

भारत ने सन.1974 में पहला परमाणु परीक्षण "स्माइलिंग बुद्धा" किया था। इसके बाद सन.1998 में पोखरण-II परीक्षणों के माध्यम से भारत ने अपनी परमाणु क्षमता का प्रदर्शन किया।

भारत की परमाणु नीति मुख्य रूप से विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध (Credible Minimum Deterrence) और पहले उपयोग न करने (No First Use) के सिद्धांत पर आधारित है।

परमाणु बम और परमाणु ऊर्जा में क्या अंतर है?

परमाणु बम परमाणु ऊर्जा
विनाशकारी हथियार बिजली उत्पादन का स्रोत
तुरंत ऊर्जा विस्फोट नियंत्रित ऊर्जा उत्पादन
युद्ध और रक्षा में उपयोग ऊर्जा और अनुसंधान में उपयोग
विनाशकारी प्रभाव शांतिपूर्ण उपयोग

परमाणु बम से जुड़े रोचक तथ्य

  • दुनिया का पहला परमाणु परीक्षण सन.1945 में अमेरिका ने किया था।
  • अमेरिका हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराये थे।
  • हाइड्रोजन बम परमाणु बम से कई गुना अधिक शक्तिशाली होता है।
  • रूस और अमेरिका के पास दुनिया के सबसे बड़े परमाणु शस्त्रागार हैं।
  • भारत ने सन.1974 और सन.1998 में परमाणु परीक्षण किए थे।

हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....

हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।

इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

होम महत्वपूर्ण लिंक हमारे बारे में संपर्क करें हमारे लिए लेख लिखें लेखक के बारे में

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ