दुनिया में सबसे ज्यादा यूरेनियम किन देशों के पास है?

यूरेनियम दुनिया के ऊर्जा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण संसाधनों में से एक है। इसका उपयोग मुख्य रूप से परमाणु ऊर्जा उत्पादन में किया जाता है। जिन देशों के पास बड़े यूरेनियम भंडार हैं, वे ऊर्जा सुरक्षा और परमाणु तकनीक के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा यूरेनियम किन देशों के पास है, Uranium, nuclear bomb,

भंडार के मामले में वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे बड़ा यूरेनियम भंडार वाला देश माना जाता है, जबकि उत्पादन में कजाकिस्तान और परमाणु ऊर्जा उपयोग में अमेरिका अग्रणी भूमिका निभाते हैं। आने वाले सालों में स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग के साथ यूरेनियम का महत्व और भी बढ़ने की संभावना है।

दुनिया के प्रमुख यूरेनियम भंडार वाले टॉप 10 देशों की सूची

देश अनुमानित यूरेनियम भंडार
ऑस्ट्रेलिया ~17 लाख टन
कजाकिस्तान ~8 लाख टन
कनाडा ~6 लाख टन
नामीबिया ~4.5 लाख टन
रूस ~4 लाख टन
दक्षिण अफ्रीका ~3 लाख टन
ब्राज़ील ~2.8 लाख टन
नाइजर ~2.7 लाख टन
चीन ~2 लाख टन
अमेरिका ~2 लाख टन
भारत ~70,000–1,00,000 टन

यूरेनियम इतना जरुरी क्यों है?

यूरेनियम की थोड़ी मात्रा से भी अत्यधिक ऊर्जा उत्पन्न की जा सकती है। यूरेनियम (uranium) परमाणु बिजली घरों का प्रमुख ईंधन है और साथ ही इसका उपयोग परमाणु बमों (Nuclear Bomb) के लिए भी किया जाता है। यही कारण है कि दुनिया के कई देश अपने यूरेनियम भंडार को रणनीतिक संसाधन मानते हैं।

भारत, अमेरिका, चीन, रूस और फ्रांस जैसे देश परमाणु ऊर्जा उत्पादन के लिए यूरेनियम पर काफी हद तक निर्भर हैं। बढ़ती ऊर्जा मांग के कारण यूरेनियम का महत्व लगातार बढ़ रहा है।

रोचक तथ्य

  • यूरेनियम का सबसे ज्यादा भंडार: ऑस्ट्रेलिया
  • यूरेनियम का सबसे ज्यादा उत्पादन: कजाकिस्तान
  • यूरेनियम का सबसे ज्यादा परमाणु रिएक्टर: अमेरिका
  • यूरेनियम को सबसे बड़ी परमाणु ऊर्जा उत्पादक शक्ति: अमेरिका

भारत के पास भी महत्वपूर्ण यूरेनियम भंडार मौजूद हैं, लेकिन देश अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ मात्रा में यूरेनियम आयात भी करता है।


हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....

हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।

इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

होम महत्वपूर्ण लिंक हमारे बारे में संपर्क करें हमारे लिए लेख लिखें लेखक के बारे में

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ