FSSAI क्या है? FSSAI का पूरा नाम, FSSAI लाइसेंस, और कार्य

FSSAI भारत में खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता बनाए रखने वाली सबसे महत्वपूर्ण संस्था है। यह संस्था सुनिश्चित करती है कि बाजार में उपलब्ध खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों के अनुरूप हों और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को कोई खतरा न हो। यदि आप खाद्य व्यवसाय शुरू कर रहे हैं तो FSSAI लाइसेंस लेना एक महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज है जिसे लेना बहुत जरुरी है।

FSSAI क्या है? FSSAI का पूरा नाम, FSSAI लाइसेंस, और कार्य, FSSAI Licence

FSSAI क्या है?

FSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) भारत सरकार की एक प्रमुख खाद्य नियामक संस्था है, जो देश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुरक्षा और मानकों की निगरानी करती है।

यह संस्था स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health & Family Welfare) के अंतर्गत कार्य करती है। FSSAI का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले। FSSAI की स्थापना Food Safety and Standards Act, 2006 के तहत की गई थी।

FSSAI संक्षिप्त जानकरी

जानकारी विवरण
पूरा नाम Food Safety and Standards Authority of India
संक्षिप्त नाम FSSAI
स्थापना 2008
अधिनियम Food Safety and Standards Act, 2006
मंत्रालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
मुख्यालय नई दिल्ली
मुख्य कार्य खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता की निगरानी

FSSAI का मुख्य उद्देश्य और प्रमुख कार्य

FSSAI का उद्देश्य देश में बिकने वाले खाद्य पदार्थों को सुरक्षित और स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त बनाना है।

  • खाद्य मानक निर्धारित किए जाते हैं।
  • मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाई जाती है।
  • उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा की जाती है।
  • खाद्य व्यवसायों को लाइसेंस जारी करना

FSSAI लाइसेंस क्या है?

यदि कोई व्यक्ति या कंपनी खाद्य व्यवसाय करती है, तो उसे FSSAI रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस (FSSAI Licence) लेना आवश्यक हो सकता है। व्यवसाय जैसे:

  • होटल
  • रेस्टोरेंट
  • ढाबा
  • मिठाई की दुकान
  • किराना स्टोर
  • फूड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट
  • ऑनलाइन फूड बिजनेस अदि

FSSAI लाइसेंस कितने प्रकार के होते हैं?

FSSAI लाइसेंस तीन प्रकार के होते हैं:-

Basic Registration:- छोटे व्यवसाय के लिये

State License:- मध्यम स्तर के व्यवसाय के लिये

Central License:- बड़े व्यवसाय और आयात-निर्यात कंपनियां के लिये

FSSAI नंबर क्या होता है?

FSSAI द्वारा लाइसेंस मिलने पर व्यवसाय को एक 14 अंकों का लाइसेंस नंबर दिया जाता है,।यह नंबर खाद्य उत्पादों की पैकेजिंग पर प्रिंट किया जा सके ताकि उपभोक्ता उसकी वैधता की जांच कर सकें।

FSSAI और FDA में अंतर

FSSAI FDA
केवल खाद्य सुरक्षा से संबंधित खाद्य और दवाओं दोनों से संबंधित
राष्ट्रीय स्तर की संस्था राज्य स्तर के विभाग भी
खाद्य मानक निर्धारित करती है निरीक्षण और प्रवर्तन कार्य
लाइसेंस जारी करती है खाद्य और दवा नियंत्रण

FSSAI FAQs

1. FSSAI का पूरा नाम क्या है?:::Food Safety and Standards Authority of India 2. FSSAI नंबर कितने अंकों का होता है?:::FSSAI लाइसेंस नंबर 14 अंकों का होता है। 3. FSSAI क्या काम करता है?:::यह खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुरक्षा और मानकों की निगरानी करता है। 4. FSSAI किस मंत्रालय के अंतर्गत आता है?:::स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय। 5. FSSAI लाइसेंस क्यों जरूरी है?:::खाद्य व्यवसाय को कानूनी रूप से संचालित करने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए।

हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....

हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।

इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

होम महत्वपूर्ण लिंक हमारे बारे में संपर्क करें हमारे लिए लेख लिखें लेखक के बारे में

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ