BRICS दुनिया के प्रमुख विकासशील देशों का समूह है। BRICS देशों की संयुक्त आबादी दुनिया की लगभग आधी आबादी के बराबर है। वर्तमान समय में BRICS वैश्विक अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
BRICS शिखर सम्मेलन (Summit) क्या है?
BRICS देशों के राष्ट्राध्यक्ष हर साल एक शिखर सम्मेलन (Summit) में भाग लेते हैं। इसमें आर्थिक, राजनीतिक, सुरक्षा और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाती है।
इस सम्मेलन में सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और नई नीतियों पर सहमति बनाने का प्रयास किया जाता है।
BRICS शिखर सम्मेलन कब हो रहा है? | BRICS Summit 2026
2026 में भारत BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) आयोजित किया जा रहा है।
| विषय | जानकारी |
|---|---|
| स्थापना | 2009 |
| संगठन | BRICS |
| प्रमुख उद्देश्य | आर्थिक सहयोग और विकास |
| पहला सम्मेलन | रूस (2009) |
| बैंक | New Development Bank (NDB) |
BRICS क्या है?
BRICS दुनिया के प्रमुख विकासशील देशों का एक अंतरराष्ट्रीय समूह है, जिसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाना, वैश्विक व्यापार को मजबूत करना और विश्व राजनीति में विकासशील देशों की आवाज को प्रभावी बनाना है। BRICS का गठन सन.2009 में हुआ था। वर्तमान समय में यह विश्व अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
भारत, चीन, रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका सहित अन्य सदस्य देश मिलकर वैश्विक आर्थिक संतुलन को नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं। भारत BRICS के प्रमुख सदस्यों में से एक है और इस मंच के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका को और मजबूत बना रहा है।
BRICS का पूरा नाम क्या है? | BRICS Full Form
BRICS शब्द इसके शुरुआती पांच सदस्य देशों के नामों के पहले अक्षरों से मिलकर बना है।
- B – Brazil (ब्राजील)
- R – Russia (रूस)
- I – India (भारत)
- C – China (चीन)
- S – South Africa (दक्षिण अफ्रीका)
शुरुआत में इसका नाम BRIC था। सन.2010 में दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने के बाद इसका नाम BRICS हो गया।
BRICS का इतिहास क्या है?
सन.2001 में अर्थशास्त्री जिम ओ'नील ने पहली बार BRIC शब्द का उपयोग किया था। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि ब्राजील, रूस, भारत और चीन आने वाले समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सन.2009 में रूस के येकातेरिनबर्ग शहर में पहला BRIC शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था। सन.2010 में दक्षिण अफ्रीका के जुड़ने के बाद यह BRICS हो गया।
BRICS के सदस्य देश कौन-कौन से हैं?
शुरुआत में BRICS में केवल ब्राज़ील, रूस, भारत और चीन शामिल थे, जबकि 2010 में दक्षिण अफ्रीका इसके साथ जुड़ा गया। इसके बाद 2024 और 2025 में संगठन का विस्तार हुआ और कई नए देशों को सदस्य बनाया गया। 2026 तक BRICS के कुल 11 सदस्य देश हैं:-
मूल सदस्य
- ब्राजील
- रूस
- भारत
- चीन
- दक्षिण अफ्रीका
नए सदस्य
- सऊदी अरब
- संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
- मिस्र
- ईरान
- इथियोपिया
- इंडोनेशिया
BRICS क्यों बनाया गया है?
BRICS समूह को बनाने का मुख्य उद्देश्य कुछ इस प्रकार है
- आर्थिक सहयोग बढ़ाना: सदस्य देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना।
- डॉलर पर निर्भरता कम करना: अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए सदस्य देशों के बीच स्थानीय मुद्राओं में व्यापार को बढ़ावा देना।
- विकास परियोजनाओं को सहायता: विकासशील देशों में बुनियादी ढांचा और अन्य परियोजनाओं को समर्थन देना।
- विकासशील देशों की आवाज मजबूत करना: विश्व बैंक और IMF जैसी संस्थाओं में अधिक प्रतिनिधित्व की मांग करना।
भारत के लिए BRICS का महत्व
भारत BRICS का एक प्रमुख सदस्य है और इस मंच का उपयोग वैश्विक मुद्दों पर अपनी बात रखने के लिए करता है।
BRICS से भारत को मिलने वाले लाभ कौन से हैं?
- वैश्विक मंच पर भारत की मजबूत पहचान।
- व्यापार और निवेश के नए अवसर।
- ऊर्जा और तकनीकी सहयोग।
- विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता।
- विकासशील देशों के हितों की रक्षा।
BRICS के रोचक तथ्य
- BRICS देशों की आबादी दुनिया की लगभग आधी आबादी के बराबर है।
- BRICS Bank की स्थापना 2014 में हुई थी।
- वैश्विक GDP में BRICS देशों का योगदान लगातार बढ़ रहा है।
- BRICS को पश्चिमी देशों के प्रभाव के विकल्प के रूप में भी देखा जाता है।
- New Development Bank को अक्सर BRICS Bank कहा जाता है।
BRICS और G7 में अंतर
| आधार | BRICS | G7 |
|---|---|---|
| सदस्य देश | विकासशील और उभरती अर्थव्यवस्थाएं | विकसित देश |
| मुख्य उद्देश्य | आर्थिक सहयोग और विकास | वैश्विक आर्थिक एवं राजनीतिक नेतृत्व |
| भारत सदस्य | हाँ | नहीं |
| चीन सदस्य | हाँ | नहीं |
| रूस सदस्य | हाँ | नहीं |
हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....
हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।
इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

0 टिप्पणियाँ
Have any questions or suggestions? Drop a comment below – we’ll reply as soon as possible!
Emojiआपका फीडबैक हमारे लिए अमूल्य है – इससे हमें और बेहतर कंटेंट देने की प्रेरणा मिलती है।