FDA क्या है? FDA का पूरा नाम और कार्य

आज के समय में सभी तरह के खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं का खतरा बढ़ रहा है। FDA उपभोक्ताओं को सुरक्षित उत्पाद उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

FDA क्या है, fda, Food and Drug Administration department, FSSAI

FDA किसे कहते हैं?

FDA का पूरा नाम "Food and Drug Administration (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन)" है। यह एक नियम पर चलने वाली सरकारी संस्था है जो खाद्य पदार्थों, दवाओं, चिकित्सा उपकरणों, सौंदर्य प्रसाधनों और अन्य स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

भारत में FDA का कार्य विभिन्न राज्यों के "Food and Drug Administration Department" द्वारा किया जाता है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर खाद्य सुरक्षा की निगरानी मुख्य रूप से "FSSAI (Food Safety and Standards Authority of India)" करती है।

FDA क्या है संक्षिप्त में

जानकारी विवरण
पूरा नाम Food and Drug Administration (FDA)
कार्य खाद्य एवं दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा की निगरानी
क्षेत्र खाद्य पदार्थ, दवाएं, कॉस्मेटिक्स, चिकित्सा उपकरण
भारत में संबंधित संस्था राज्य में "FDA" एवं राष्ट्रीय स्तर पर "FSSAI"
उद्देश्य जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा

FDA का मुख्य उद्देश्य

FDA का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाजार में मिलने वाले सभी खाद्य पदार्थ और दवाएं सुरक्षित, शुद्ध और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार हों। इसके जरये से उपभोक्ताओं को मिलावटी, नकली और हानिकारक उत्पादों से बचाया जाता है।

FDA किन उत्पादों की निगरानी करता है?

  • खाद्य पदार्थ
  • दवाएं
  • कॉस्मेटिक्स
  • हेल्थ सप्लीमेंट्स
  • पैकेज्ड फूड
  • पेय पदार्थ आदि

FDA के प्रमुख कार्य

1. खाद्य पदार्थों की जांच

FDA खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षा मानकों की जांच करता है।

2. दवाओं की निगरानी

नकली, घटिया और अवैध दवाओं के निर्माण और बिक्री पर कार्रवाई करता है।

3. लाइसेंस जारी करना

खाद्य एवं दवा व्यवसायों को आवश्यक लाइसेंस प्रदान करता है।

4. निरीक्षण और छापेमारी

होटल, रेस्तरां, मेडिकल स्टोर, दवा कंपनियों और खाद्य निर्माण इकाइयों का निरीक्षण करता है।

5. मिलावट रोकना

मिलावटी दूध, नकली पनीर, खराब खाद्य सामग्री और अन्य असुरक्षित उत्पादों पर कार्रवाई करता है।

FDA और FSSAI में अंतर

FDA FSSAI
खाद्य और दवाओं दोनों की निगरानी केवल खाद्य सुरक्षा
राज्य स्तर पर कार्यरत विभाग राष्ट्रीय खाद्य नियामक संस्था
लाइसेंस और निरीक्षण खाद्य मानक निर्धारित करना
दवा उद्योग की निगरानी भी केवल खाद्य क्षेत्र

हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....


हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।

इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

होम महत्वपूर्ण लिंक हमारे बारे में संपर्क करें हमारे लिए लेख लिखें लेखक के बारे में

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ