करेंट अफेयर्स: क्या है, पूरी जानकारी हिंदी में

करेंट अफेयर्स क्या है?

करेंट अफेयर्स (Current Affairs in Hindi) का मतलब है देश और दुनिया में चल रही हाल की घटनाएं और महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनकी जानकारी रखना। करेंट अफेयर्स में आपको पढ़ने के लिए काफी टॉपिक देखने को मिलेंगे जैसे - राजनीति, प्रौद्योगिकी, अर्थशास्त्र, संस्कृति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक मुद्दे, खेल, विज्ञान-तकनीक, पुरस्कार, योजनाएँ, अंतरराष्ट्रीय संबंध, पर्यावरण, सुरक्षा आदि से सम्बंधित नये अपडेट मिलते रहते हैं।

Online GK Wala, करेंट अफेयर्स, Current Affairs in Hindi, daily Current Affairs, Current Affairs 2025 pdf

करेंट अफेयर्स से हर व्यक्ति को रोज हो रही दुनिया में और अपने आसपास के बारे में जानकारी मिलती रहती है, जिससे जो छात्र अपनी परीक्षाओं जैसे - ssc exam, upsc exam, ias exam, ips exam, teacher exam, railway exam, bank exam आदि की तैयारी कर रहे हैं उनको नये अपडेट मिलते रहें।

करेंट अफेयर्स क्यों जरुरी है?

करेंट अफेयर्स आज के समय में बहुत ज्यादा जरुरी हो गया है जैसे-

  • प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए
  • देश-दुनिया की जानकारी के लिए
  • जनरल नॉलेज बढ़ाने के लिए
  • करियर और शिक्षा में मदद के लिए

करेंट अफेयर्स के मुख्य क्षेत्र

क्षेत्रउदाहरण
राजनीतिनए कानून, संसद में चर्चा, चुनाव, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक घटनाओं, सरकार की नीतियों
अर्थव्यवस्थाबजट, व्यापार, आर्थिक विकास, बाजार से संबंधित जानकारी
सामाजिक मुद्देशिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी, बेरोजगारी, और सामाजिक न्याय पर चर्चा और विकास
खेलओलंपिक, एशियन गेम्स, राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएँ, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल
विज्ञान और तकनीकनये आविष्कार, अंतरिक्ष मिशन
पुरस्कार और सम्मानभारत रत्न, नोबेल पुरस्कार, खेल सम्मान
अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धविदेश यात्रा, समझौते, युद्ध या संघर्ष, अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक घटना
पर्यावरणजलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, नई योजनाएँ, वन्य जीवन संरक्षण
संस्कृतिकला, साहित्य, और विरासत घटनाओं और विकासों पर ध्यान देना
सुरक्षाराष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित घटनाओं पर नजर रखना
बैंकिंग और वित्तबैंकिंग क्षेत्र में नये विकास और वित्तीय नीतियों

करेंट अफेयर्स कहाँ से और कैसे पढ़ें?

  1. डेली अपडेट्स - समाचार पत्र, ऐप, ऑनलाइन वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं
  2. साप्ताहिक और मासिक सारांश - पत्रिकाओं से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं
  3. ऑनलाइन पोर्टल और यूट्यूब - छोटे वीडियो और नोट्स से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

निष्कर्ष

करेंट अफेयर्स की तैयारी करने से हमारे ज्ञान, नवीनतम घटनायें, जागरूकता और करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसे रोज पढ़ना किसी भी प्रतियोगी परीक्षा या सामान्य ज्ञान को मजबूत बनाने का सबसे आसान तरीका है।

करेंट अफेयर्स (FAQs) उदाहरण

1. सबसे बड़ा लोकतंत्र कहाँ का है?:::भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है। 2. शून्य की खोज किसने की थी?:::शून्य की खोज आर्यभट्ट (भारतीय गणितज्ञ ) ने की थी। 3. सबसे ऊँची क्रिकेट ग्राउंड कहाँ पर है?:::हिमाचल प्रदेश के चैल में समुद्र तल से 2,444 मीटर ऊँचाई पर क्रिकेट ग्राउंड है। 4. दूध का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?:::भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है। 5. दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा कौन सी है?:::गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (सरदार पटेल की प्रतिमा) दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा है (182 मीटर)। 6. सबसे प्राचीन सभ्यता कौन सी है?:::सिंधु घाटी सभ्यता दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है। 7.सोने की चिड़िया किसे कहा जाता था?:::प्राचीन काल में भारत को "सोन की चिड़िया" कहा जाता था। 8. भारत कब आजाद हुआ था?:::15 अगस्त 1947 को 9. गणतन्त्र दिवस (Republic Day) कब मनाया जाता है?:::26 जनवरी को 10. स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) कब मनाया जाता है?:::15 अगस्‍त को 11. भारत का राष्ट्रपति कौन है?:::द्रौपदी मुर्मू 12. भारत का उपराष्ट्रपति कौन है?:::जगदीप धनखड़ 13. भारत का प्रधानमंत्री कौन है?:::नरेन्द्र मोदी 14. भारत का मुख्य न्यायाधीश कौन है?:::संजीव खन्ना 15. भारत का लोकसभा अध्यक्ष कौन है?:::ओम बिड़ला

हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....

हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।

इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें


होम हमारे बारे में संपर्क करें हमारे लिए लेख लिखें लेखक के बारे में महत्वपूर्ण लिंक

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ