एलओसी (LOC – Line of Control) भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य नियंत्रण रेखा है, जो जम्मू-कश्मीर क्षेत्र को दो हिस्सों में भारतीय प्रशासित और पाकिस्तानी प्रशासित क्षेत्रों को विभाजित करती है, जिसे सन. 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद स्थापित किया गया था और 1972 के शिमला समझौते में औपचारिक रूप दिया गया था। यह कोई अंतर्राष्ट्रीय सीमा (International Border) नहीं है, बल्कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच एक नियंत्रण रेखा है।
| विषय | संक्षेप |
|---|---|
| परिभाषा | भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू-कश्मीर में वास्तविक नियंत्रण सीमा रेखा |
| लंबाई | लगभग 740 किमी (अनुमानित) |
| स्थापना/इतिहास | 1949 की सीजफायर लाइन; 1972 शिमला समझौते के बाद LOC कहा गया |
| महत्व | सैन्य और राजनीतिक दृष्टि से बहुत संवेदनशील क्षेत्र |
| वर्तमान स्थिति | सीजफायर उल्लंघन व सुरक्षा तैनाती समय-समय पर रहती है |
इतिहास
भारत और पाकिस्तान के बीच पहला युद्ध सन. 1947-48 में कश्मीर को लेकर हुआ था। सन. 1949 में संयुक्त राष्ट्र (UN) की मध्यस्थता के बाद सीजफायर लाइन (Ceasefire Line) तय की गई थी। सन. 1971 का तीसरा भारत-पाकिस्तान युद्ध और शिमला समझौता सन. 1972 में सीजफायर लाइन को "Line of Control (LOC)" नाम दिया गया। यह सैन्य नियंत्रण सीमा रेखा लगभग 740 किमी लंबी है। LOC पर अक्सर सीजफायर उल्लंघन, आतंकियों की घुसपैठ, गोलीबारी और संघर्ष की घटनाएँ आये दिन होती रहती हैं।
एलओसी (LOC) और सीमा (Border) में अंतर
- एलओसी (LOC) – सेनाओं के बीच की अस्थायी नियंत्रण रेखा, केवल जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय सीमा (International Border) – स्थायी और मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय सीमा हैं।
LOC (Line of Control) – GK Questions
नीचे LOC से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु दिए गए हैं - SSC/UPSC/Defence/Railway जैसे Exams के लिए उपयोगी है।
- LOC (Line of Control) भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा।
- लंबाई: लगभग 740 किमी।
- इतिहास: 1947-48 में पहला युद्ध; 1949 में UN की सहायता से Ceasefire Line बनी; 1972 (शिमला समझौता) के बाद इसे LOC कहा गया।
- क्षेत्र: LOC केवल जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में लागू है, यह अंतर्राष्ट्रीय सीमा नहीं है।
- अंतर्राष्ट्रीय सीमा और एलओसी: अंतर्राष्ट्रीय सीमा स्थायी और मान्यता प्राप्त और एलओसी दोनों पक्षों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा।
- सुरक्षा स्थितिः LOC पर आतंकियों की घुसपैठ, गोलीबारी और संघर्ष की घटनाएँ आये दिन होती रहती हैं।
- रक्षा उपाय: भारत ने LOC पर बाड़ (fence), निगरानी उपकरण और पेट्रोलिंग बढ़ाकर सुरक्षा सशक्त की है।
- राजनीतिक महत्व: LOC कश्मीर मुद्दे और भारत-पाक रिश्तों का केंद्रबिंदु रहा है।
हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....
हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।
इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...


0 टिप्पणियाँ
Have any questions or suggestions? Drop a comment below – we’ll reply as soon as possible!
Emojiआपका फीडबैक हमारे लिए अमूल्य है – इससे हमें और बेहतर कंटेंट देने की प्रेरणा मिलती है।