कारगिल युद्ध या 1999 का भारत-पाक युद्ध (चौथा युद्ध)

1999 का भारत-पाकिस्तान युद्ध, जिसे कारगिल युद्ध (कारगिल संघर्ष) कहते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा तनाव रहा है। 1947 में आजादी के बाद से अब तक दोनों देशों के बीच तीन बड़े युद्ध और एक कारगिल संघर्ष हो चुका है। इसी कारण "चौथा युद्ध" शब्द अक्सर चर्चा में आता है। लेकिन यह युद्ध अभी तक हुआ नहीं है कारगिल संघर्ष था – यह एक संभावना है, जिस पर राजनीतिक, सामरिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस होती रहती है।

बिंदु विवरण
वर्ष मई – जुलाई 1999
स्थान जम्मू-कश्मीर का कारगिल क्षेत्र (द्रास, तोलोलिंग, टाइगर हिल)
कारण पाकिस्तानी सेना और घुसपैठियों द्वारा भारत की सीमा में घुसपैठ
भारत का ऑपरेशन ऑपरेशन विजय
वायुसेना की भूमिका ऑपरेशन सफेद सागर
पाकिस्तान की योजना ऑपरेशन बद्र (भारतीय चौकियों पर कब्ज़ा)
परिणाम भारत की निर्णायक जीत; पाकिस्तानी सैनिकों / घुसपैठियों की वापसी
महत्व भारत की सैन्य शक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन; हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है

युद्ध की शुरुआत

Online GK Wala, भारत और पाकिस्तान का युद्ध, india pakistan war

कारगिल युद्ध (कारगिल संघर्ष) था जो मई - जुलाई सन. 1999 तक जम्मू और कश्मीर के कारगिल जिले में भारत और पाकिस्तान के बीच सीमित संघर्ष था। यह युद्ध तब शुरू हुआ जब पाकिस्तानी सेना और घुसपैठियों ने कारगिल में नियंत्रण रेखा (एलओसी - LOC) पर भारतीय सैनिकों की चौकियों पर कब्जा कर लिया था। भारत की सेना ने इन घुसपैठियों को बाहर करने के लिए भारतीय वायु सेना के "ऑपरेशन सफेद सागर" की मदद से "ऑपरेशन विजय" शुरू किया। भारतीय सेना ने "ऑपरेशन विजय" चला कर इन घुसपैठियों को भगाकर इनके द्वारा कब्जा की गई भारतीय जमीन वापस ली।

कारगिल युद्ध या 1999 का भारत-पाक युद्ध (चौथा युद्ध), kargil war, Online GK Wala

भारत ने कारगिल पर नियंत्रण हासिल कर लिया। 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

भारत पाकिस्तान के बीच अब तक कितने युद्ध हुए?

भारत पाकिस्तान के बीच अब तक तीन बड़े युद्ध और एक प्रमुख संघर्ष हो चुके हैं। भारत पाकिस्तान के युद्धों की लिस्ट नीचे है -

वर्ष युद्ध कारण
1947-48 पहला युद्ध कश्मीर पर "कबायली हमला"
1965 दूसरा युद्ध पाकिस्तान का "ऑपरेशन जिब्राल्टर"
1971 तीसरा युद्ध "बांग्लादेश" की स्वतंत्रता
1999 कारगिल संघर्ष पाकिस्तानी घुसपैठ

चौथे युद्ध की संभावना क्यों?

  • कश्मीर मुद्दा अभी तक सुलझा नहीं है।
  • आतंकवाद और घुसपैठ जारी है।
  • जल विवाद (सिंधु जल संधि) पर मतभेद।
  • पाकिस्तान का चीन से बढ़ता सहयोग।
  • साइबर अटैक और ड्रोन युद्ध का खतरा बना रहता है।

हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....

हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।

इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

होम महत्वपूर्ण लिंक हमारे बारे में संपर्क करें हमारे लिए लेख लिखें लेखक के बारे में

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ