प्लूटोनियम एक अत्यंत शक्तिशाली और रेडियोधर्मी तत्व है, जिसका उपयोग परमाणु ऊर्जा उत्पादन, वैज्ञानिक अनुसंधान और परमाणु हथियारों में किया जाता है।
प्लूटोनियम (Plutonium) क्या है?
प्लूटोनियम (Plutonium) एक सबसे अधिक शक्तिशाली रेडियोधर्मी (Radioactive) और भारी धातु है, जिसका रासायनिक प्रतीक Pu और परमाणु क्रमांक 94 है। यह प्रकृति में बहुत कम मात्रा में पाया जाता है और मुख्य रूप से परमाणु रिएक्टरों में कृत्रिम रूप से बनाया जाता है। प्लूटोनियम का उपयोग परमाणु ऊर्जा उत्पादन, वैज्ञानिक अनुसंधान और परमाणु हथियारों को बनाने में किया जाता है। यह दुनिया में सबसे खतरनाक संवेदनशील रेडियोधर्मी पदार्थों में से एक माना जाता है। यह मानव विकास और ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, वहीं इसके दुरुपयोग से भारी विनाश भी हो सकता है।
प्लूटोनियम की खोज कब और किसने की ?
प्लूटोनियम की खोज सन.1940 में अमेरिका के वैज्ञानिक ग्लेन टी. सीबोर्ग (Glenn T. Seaborg) और उनकी टीम ने की थी। इसका नाम सौरमंडल के ग्रह Pluto (प्लूटो) के नाम पर रखा गया था।
प्लूटोनियम कैसे बनाया जाता है?
प्लूटोनियम प्राकृतिक रूप से बहुत कम मात्रा में मिलता है। इसे मुख्य रूप से परमाणु रिएक्टरों में यूरेनियम-238 (Uranium-238) पर न्यूट्रॉन की बौछार करके तैयार किया जाता है।
प्लूटोनियम इतना खतरनाक क्यों है?
प्लूटोनियम अत्यधिक रेडियोधर्मी होता है। इसके संपर्क में आने से मानव शरीर को गंभीर नुकसान हो सकता है, जैसे-
- कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
- रेडिएशन से कोशिकाएं प्रभावित होती हैं।
- लंबे समय तक संपर्क जानलेवा हो सकता है।
प्लूटोनियम और परमाणु बम
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 9 अगस्त 1945 को जापान के नागासाकी शहर पर गिराए गए "Fat Man" परमाणु बम में प्लूटोनियम-239 का उपयोग किया गया था। यही कारण है कि प्लूटोनियम को दुनिया के सबसे शक्तिशाली परमाणु पदार्थों में गिना जाता है।
प्लूटोनियम और यूरेनियम में क्या अंतर है?
| आधार | प्लूटोनियम | यूरेनियम |
|---|---|---|
| परमाणु क्रमांक | 94 | 92 |
| प्रकृति | कृत्रिम रूप से अधिक बनाया जाता है | प्राकृतिक रूप से पाया जाता है |
| उपयोग | परमाणु बम और रिएक्टर | परमाणु ईंधन |
| रेडियोधर्मिता | अधिक | अपेक्षाकृत कम |
हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....
हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।
इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

0 टिप्पणियाँ
Have any questions or suggestions? Drop a comment below – we’ll reply as soon as possible!
Emojiआपका फीडबैक हमारे लिए अमूल्य है – इससे हमें और बेहतर कंटेंट देने की प्रेरणा मिलती है।