भारत मंडपम पूरी दुनिया में भारत देश की बढ़ती पहचान और आधुनिक बुनियादी ढांचे का प्रतीक है। G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के बाद यह विश्व स्तर पर चर्चित हो गया।
भारत मंडपम क्या है?
भारत मंडपम (Bharat Mandapam) भारत का एक विश्वस्तरीय अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्र है। इस मंडपम को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, व्यापारिक प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और वैश्विक आयोजनों के लिए बनाया गया है। आज यह राष्ट्रिय - अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए भारत के सबसे महत्वपूर्ण केंद्रों में से एक माना जाता है।
भारत मंडपम कब और क्यों बनाया गया?
भारत मंडपम का उद्घाटन 26 जुलाई सन.2023 में हुआ था। इसके डिजाइन में भारतीय कला, संस्कृति और वास्तुकला की झलक दिखाई देती है। भारत मंडपम को विशेष रूप से "G20 शिखर सम्मेलन 2023" की मेजबानी के लिए तैयार किया गया था। इसको बनाने का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनियों के लिये हुआ था। यहाँ हर साल नवम्बर महीने में "भारतीय विश्व व्यापार मेला (India International Trade Fair)" का आयोजन किया जाता है।
भारत मंडपम कितना बड़ा है?
भारत मंडपम का क्षेत्रफल लगभग "123 एकड़" में फैला हुआ है जो लगभग फुटबॉल के 26 स्टेडियमों के बराबर का है। इसके मुख्य हॉल और परिसर में लगभग 10000 से 13000 लोग एक साथ बैठ सकते हैं, इसका मुख्य मल्टीपर्पस हॉल 7000 लोगों की क्षमता वाला है। इसमें आधुनिक एग्जिबिशन हॉल भी है, साथ ही 3000 लोगों की क्षमता वाला ओपन एम्फीथिएटर और 5000 से अधिक वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी है। भारत मंडपम करीब 2700 करोड़ रुपए की लागत से बना है।
भारत मंडपम कहाँ स्थित है?
भारत मंडपम नई दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित है।
- पूरा पता (Bharat Mandapam Address) - अप्पू घर, प्रगति मैदान, नई दिल्ली, दिल्ली 110001
- निकटतम मेट्रो स्टेशन (Nearest Metro Station) - सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन (ब्लू लाइन)
- प्रमुख लैंडमार्क (Landmark) - पुराना किला के सामने और इंडिया गेट के पास
भारत मंडपम की विशेषताएं
यह भारत का सबसे आधुनिक और विशाल सम्मेलन केंद्रों में से एक है। भारत मंडपम में विशाल सभागार, प्रदर्शनी हॉल, बैठक कक्ष, डिजिटल तकनीक से युक्त आधुनिक सुविधाएं हैं।
भारत मंडपम 2026 कार्यक्रम
भारत मंडपम में 2026 में कई बड़े कार्यक्रम आयोजित होने वाले हैं। अभी सबसे चर्चित आयोजन "18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026)" है, जो 12–13 सितंबर को हो रहा है। इसमें BRICS देशों के नेता भारत आ रहे हैं, साथ ही BRICS के देशों के साथ द्विपक्षीय बैठकें, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी और गाला डिनर भी हो रहा है। इसके अलावा 2026 में भारत मंडपम में और भी प्रमुख आयोजन हो रहे हैं/हो चुके जैसे:-
- नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 - यह 10 से 18 जनवरी को चूका
- PLASTINDIA 2026 - यह 5 से 10 फरवरी को चूका
- भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 - 12 से 15 अगस्त को किया गया था
- भारतीय व्यापार मेला (IITF) 2026 - भारतीय व्यापार मेला 13 से 26 नवंबर को भारत मंडपम में आयोजित होने वाला है
- India Water Week 2026 - इसका आयोजन 22 से 26 सितंबर को भारत मंडपम में होने वाला है
भारत मंडपम प्रश्न उत्तर (FAQs)
हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....
हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।
इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...
0 टिप्पणियाँ
Have any questions or suggestions? Drop a comment below – we’ll reply as soon as possible!
Emojiआपका फीडबैक हमारे लिए अमूल्य है – इससे हमें और बेहतर कंटेंट देने की प्रेरणा मिलती है।