एमडीआर शुल्क क्या है - MDR Charges - UPI Charges

MDR एक प्रकार का सेवा शुल्क है जो डिजिटल भुगतान (UPI) को प्रोसेस करने के लिए लिया जाता है। यह शुल्क दुकानदारों पर लगाया जाता है।

एमडीआर शुल्क क्या है, MDR Charges, UPI Charges,

एमडीआर का पूरा नाम क्या है? | MDR Full Form

एमडीआर (MDR) का पूरा नाम "Merchant Discount Rate (मर्चेंट डिस्काउंट रेट)" है।

एमडीआर शुल्क (MDR Charges) क्या है?

MDR एक तरह का सेवा शुल्क है जो किसी व्यापारी (Merchant) से डिजिटल भुगतान स्वीकार (UPI) करने पर लिया जाता है। यह शुल्क आमतौर पर दुकानदार / व्यापारी (Merchant) द्वारा भुगतान किया जाता है और यह लेन-देन की राशि का एक छोटा प्रतिशत होता है।

उदाहरण के लिए, यदि किसी दुकान पर ₹1,000 का UPI से भुगतान (UPI Charges) किया जाता है और MDR 1% है, तो व्यापारी को ₹990 प्राप्त होंगे और ₹10 MDR Charges के रूप में कट जायेंगे।

MDR शुल्क कैसे लगता है?

जब कोई ग्राहक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI या अन्य डिजिटल माध्यम से किसी दुकानदार को भुगतान करता है तो उस व्यापारी (Merchant) द्वारा भुगतान प्रक्रिया में शामिल संस्थाओं जैसे - बैंक या पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर को एक निश्चित एमडीआर शुल्क (MDR Charges) का भुगतान किया जाता है।

MDR शुल्क क्यों लिया जाता है?

भुगतान प्रणाली के संचालन के लिए - डिजिटल भुगतान नेटवर्क, बैंक और तकनीकी प्लेटफॉर्म को संचालित करने में लागत आती है, जिसके संचालन लिए यह शुल्क लगाया जाता है।

सुरक्षा और तकनीकी सुविधाएं - MDR से प्राप्त राशि का उपयोग भुगतान प्रणाली को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाए रखने में किया जाता है।

भुगतान सेवाओं के विकास के लिए - नई तकनीकों और सुविधाओं के विकास में भी यह शुल्क सहायक होता है।

MDR Charges का भुगतान कौन करता है?

MDR Charges ग्राहक को नहीं देना होता है, बल्कि इसका भुगतान केवल दुकानदार (Merchant) करता है।

नया यूपीआई नियम क्या है?

15 अक्टूबर 2026 से 2,000 रुपये से ज्यादा के पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% तक का MDR Charge लागू किया गया है।

MDR Charges पर छूट?

यदि कोई व्यक्ति दुकानदार को UPI के जरिये 2000 रुपये से कम का पेमेंट करता है तो दुकानदार का कोई भी चार्ज नहीं लगेगा और इसके साथ ही आम लोगों के आपसी (P2P) ट्रांजैक्शन पर भी कोई एमडीआर चार्ज नहीं लगता है।

MDR शुल्क के फायदे और नुकसान

फायदे

  • सुरक्षित भुगतान व्यवस्था को समर्थन मिलता है।
  • डिजिटल भुगतान नेटवर्क का संचालन आसान होता है।
  • तकनीकी सेवाओं में सुधार होता है।

नुकसान

  • व्यापारियों की आय में थोड़ी कमी हो सकती है।
  • छोटे व्यवसायों के लिए अतिरिक्त लागत बन सकती है।

MDR और UPI में क्या अंतर है?

MDR UPI
यह एक शुल्क है यह एक भुगतान प्रणाली है
व्यापारी से लिया जा सकता है पैसे भेजने और प्राप्त करने का माध्यम
भुगतान प्रोसेसिंग से जुड़ा डिजिटल लेन-देन से जुड़ा

हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....

हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।

इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

होम ताजा अपडेट के लिंक सभी विषय के लिंक हमारे बारे में संपर्क करें हमारे लिए लेख लिखें लेखक के बारे में

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ