NPCI भारत की एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो सुरक्षित, तेज और आसान डिजिटल भुगतान और रिटेल पेमेंट सिस्टम का संचालन करती है। आज भारत में होने वाले सभी ऑनलाइन और मोबाइल भुगतान जैसे - UPI, RuPay, IMPS, FASTag और BHIM ये सभी लोकप्रिय भुगतान NPCI प्लेटफॉर्म के माध्यम से विकसित और संचालित किए जाते हैं।
NPCI का पूरा नाम क्या है? | NPCI Full Form
NPCI का पूरा नाम "National Payments Corporation of India" है।
NPCI की स्थापना कब हुई थी?
NPCI की स्थापना सन.2008 में "भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI)" और "भारतीय बैंक संघ (IBA)" के सहयोग से की गई थी। इसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है।
NPCI का मुख्य कार्य क्या है?
NPCI का मुख्य उद्देश्य भारत में डिजिटल भुगतान को सरल, सुरक्षित और सभी के लिए सुलभ बनाना है। जैसे -
- डिजिटल भुगतान नेटवर्क का संचालन।
- बैंकों के बीच धन हस्तांतरण को आसान बनाना।
- ऑनलाइन और मोबाइल भुगतान को बढ़ावा देना।
- भुगतान प्रणाली में सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना।
NPCI द्वारा संचालित प्रमुख सेवाएं
UPI (Unified Payments Interface) - UPI भारत की सबसे लोकप्रिय डिजिटल भुगतान प्रणाली है। इसके माध्यम से मोबाइल से तुरंत पैसे भेजे और प्राप्त किए जाते हैं।
- RuPay - RuPay भारत का कार्ड भुगतान प्रतिक्रिया है, जिसे NPCI ने विकसित किया है।
- IMPS - IMPS (Immediate Payment Service) के माध्यम से 24×7 तुरंत बैंक ट्रांसफर किया जा सकता है।
- FASTag - FASTag राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल भुगतान को डिजिटल और तेज बनाता है।
- BHIM App - BHIM एक UPI आधारित भुगतान ऐप है जिसे NPCI ने विकसित किया है।
भारत ने डिजिटल भुगतान केंद्र में NPCI के UPI प्लेटफॉर्म को विकसित करके बैंक खातों के बीच तुरंत भुगतान को आसान बना दिया है। आज करोड़ों लोग प्रतिदिन UPI का उपयोग करते हैं। NPCI ने नकद लेन-देन पर निर्भरता कम करने और डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे भुगतान प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक बनी है।
UPI कितने देशों में चलता है?
UPI पूरी दुनिया की सबसे सफल रियल-टाइम भुगतान प्रणालियों में से एक माना जाता है। वर्तमान में UPI लगभग 11 देशों में चल रहा है।
UPI स्वीकार करने वाले प्रमुख देश
- संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
- सिंगापुर
- भूटान
- नेपाल
- श्रीलंका
- फ्रांस
- मॉरीशस
- कतर
- कंबोडिया
- ग्रीस
- मालदीव
UPI स्वीकार करने वाला पहला देश कौन सा है?
भारत दुनिया का पहला देश है जहाँ UPI की शुरुआत हुई थी। भारत के बाद UPI अपनाने वाला पहला देश भूटान था , जिसने 2021 में BHIM-UPI से भुगतान स्वीकार करना शुरू किया था। वहीं, नेपाल पहला ऐसा देश है जिसने पूरी तरह से यूपीआई प्रणाली (UPI System) को आधिकारिक रूप लागू किया था, जिस कारण भूटान और नेपाल दोनों का नाम पहले देशों के रूप में आता है।
हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....
हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।
इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

0 टिप्पणियाँ
Have any questions or suggestions? Drop a comment below – we’ll reply as soon as possible!
Emojiआपका फीडबैक हमारे लिए अमूल्य है – इससे हमें और बेहतर कंटेंट देने की प्रेरणा मिलती है।