पोस्को एक्ट यौन अपराधों से सुरक्षा, सजा, जमानत - POCSO Act

POCSO Act बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने वाला एक महत्वपूर्ण कानून है। यह कानून अपराधियों को दंडित करने के साथ-साथ बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने और उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा करने के लिये बनाया गया है।

POCSO Act का पूरा नाम क्या है? | POCSO Act Full Form

POCSO Act का पूरा नाम "Protection of Children from Sexual Offences Act, 2012" है।

POCSO Act क्या है?-यौन अपराधों से सुरक्षा

POCSO Act (Protection of Children from Sexual Offences Act) भारत का एक विशेष कानून है। इस कानून का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न और अश्लील सामग्री से संबंधित अपराधों को रोकना और पीड़ित बच्चों को न्याय दिलाना है। POCSO Act को 2012 में लागू किया गया था। यह कानून लड़कों और लड़कियों दोनों पर समान रूप से लागू होता है।

POCSO Act क्यों बनाया गया?

POCSO Act लागू होने से पहले 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के साथ हो रहे यौन अपराधों के खिलाफ कोई अलग से और व्यापक कानून नहीं था। बच्चों से जुड़े मामलों की संवेदनशीलता को देखते हुए भारत सरकार ने 2012 में यह विशेष कानून बनाया, जिसके मुख्य उद्देश्य - बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा देना, अपराधियों को कड़ी सजा देना, पीड़ित बच्चे की सार्वजनिक नहीं की जाती और इन मामलों का जल्दी निपटान करना। POCSO मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों का प्रावधान किया गया है।।

POCSO Act में कौन-कौन से अपराध आते हैं?

इस कानून के अंतर्गत बच्चों के खिलाफ कई प्रकार के यौन अपराध आते हैं।

  • यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) - बच्चे से अश्लील बातें, इशारे या अन्य अनुचित व्यवहार द्वारा परेशान करना।
  • यौन हमला (Sexual Assault) - बच्चे के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क करना।
  • गंभीर यौन हमला (Aggravated Sexual Assault) - जब अपराध किसी विशेष परिस्थिति में किया जाए, जैसे शिक्षक, पुलिसकर्मी या अन्य जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा।
  • अश्लील सामग्री में बच्चे का उपयोग - किसी बच्चे को अश्लील फोटो, वीडियो या अन्य सामग्री में शामिल करना।

POCSO Act के तहत सजा क्या है?

POCSO Act में अपराध की प्रकृति के अनुसार अलग-अलग सजा का प्रावधान है। गंभीर मामलों में कई वर्षों की कैद से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। अदालत मामले के तथ्यों और अपराध की गंभीरता के आधार पर सजा निर्धारित करती है।


हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....

हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।

इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

होम नई पोस्ट लिंक विषय सूची हमारे बारे में संपर्क करें लेख लिखें लेखक के बारे में

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ