G7 दुनिया के सबसे विकसित देशों का एक प्रभावशाली संगठन है। भारत G7 सदस्य नहीं है, लेकिन विश्व राजनीति और अर्थव्यवस्था में भारत की बढ़ती भूमिका के कारण G7 देशों के साथ उसके संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं।
G7 क्या है?
G7 (Group of Seven) दुनिया के सात सबसे विकसित और शक्तिशाली देशों का समूह है। यह संगठन वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार, सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बनाया गया है। G7 को दुनिया के सबसे प्रभावशाली आर्थिक समूहों/संगठन में से एक माना जाता है। भारत G7 संगठन का सदस्य नहीं है।
G7 के सदस्य देश
- अमेरिका (USA)
- कनाडा
- ब्रिटेन (UK)
- फ्रांस
- जर्मनी
- इटली
- जापान
यूरोपीय संघ (EU) भी G7 की बैठकों में भाग लेता है, लेकिन वह आधिकारिक सदस्य नहीं है।
| विषय | जानकारी |
|---|---|
| संगठन का नाम | G7 (Group of Seven) |
| स्थापना | 1975 |
| सदस्य देश | 7 |
| मुख्य उद्देश्य | आर्थिक और राजनीतिक सहयोग |
| मुख्यालय | कोई स्थायी मुख्यालय नहीं |
| भारत सदस्य | नहीं |
G7 के मुख्य उद्देश्य
- वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना
- युद्ध, आतंकवाद और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सहयोग करना।
- पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देना।
- वैश्विक व्यापार
भारत के लिए G7 का महत्व
हालांकि भारत G7 का सदस्य नहीं है, लेकिन कई बार विशेष आमंत्रित देश (Guest Country) के रूप में G7 शिखर सम्मेलन में शामिल हो चुका है। भारत की बढ़ती आर्थिक शक्ति के कारण G7 देशों के साथ उसके संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं।
हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....
हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।
इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

0 टिप्पणियाँ
Have any questions or suggestions? Drop a comment below – we’ll reply as soon as possible!
Emojiआपका फीडबैक हमारे लिए अमूल्य है – इससे हमें और बेहतर कंटेंट देने की प्रेरणा मिलती है।