15 अलग-अलग व्यक्ति (18 कार्यकाल) अब तक भारत के प्रधानमंत्री बने हैं। भारत के सभी प्रधानमंत्रियों (Prime Minister in India) का संक्षिप्त विवरण नीचे दिया गया है, जिसमें उनके कार्यकाल, किस पार्टी से और कब से कब तक रहे।
वर्तमान प्रधानमंत्री (2025 के)
पूरा नाम: नरेंद्र दामोदरदास मोदी
1. पंडित जवाहरलाल नेहरू
कार्यकाल: (1947–1964)
भारत की स्वतंत्र के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू 15 अगस्त 1947 को बने थे। नेहरू कांग्रेस पार्टी से थे और सबसे लंबे समय तक (17 साल) प्रधानमंत्री पद पर रहे थे।
2. गुलज़ारीलाल नंदा
कार्यकाल: (कार्यवाहक/अस्थायी 1964, 1966)
जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु (1964) और लाल बहादुर शास्त्री जी की मृत्यु (1966) के बाद गुलज़ारीलाल नंदा को दो बार कार्यवाहक (अस्थायी रूप) प्रधानमंत्री बनाया गया था। गुलज़ारीलाल नंदा कांग्रेस पार्टी से थे और उनका कार्यकाल बहुत छोटा रहा।
3. लाल बहादुर शास्त्री
कार्यकाल: (1964–1966)
जवाहर लाल नेहरू के बाद 9 जून 1964 को लाल बहादुर शास्त्री भारत के तीसरे प्रधानमंत्री बने थे। लाल बहादुर शास्त्री कांग्रेस पार्टी से थे और उनका कार्यकाल छोटा रहा लेकिन "जय जवान, जय किसान" का नारा उन्हीं ने दिया था।
4. इंदिरा गांधी
कार्यकाल: (1966–1977, 1980–1984)
इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री, जो दो बार प्रधानमंत्री बनीं थी। पहली बार 1966 में बनीं और लगातार 1977 तक रहीं। दूसरी बार 1980 में बनीं और 1984 में उनकी हत्या तक पद पर रहीं। इंदिरा गांधी कांग्रेस पार्टी से थीं।
5. मोरारजी देसाई
कार्यकाल: (1977–1979)
मोरारजी देसाई पहली बार 1977 में गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने थे। मोरारजी देसाई जनता पार्टी से थे और उनका कार्यकाल 2 साल तक चला।
6. चौ. चरण सिंह
कार्यकाल: (1979–1980)
चौ. चरण सिंह 28 जुलाई 1979 को प्रधानमंत्री बने थे। चरण सिंह जनता पार्टी (सेक्युलर) से थे। विश्वास मत से पहले ही उनकी सरकार गिर गई और उनका कार्यकाल बहुत छोटा रहा।
7. राजीव गांधी
कार्यकाल: (1984–1989)
राजीव गांधी 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की हत्या के बाद प्रधानमंत्री बने थे। राजीव गांधी कांग्रेस पार्टी से थे और सबसे कम उम्र (40 वर्ष) में प्रधानमंत्री बनने थे।
8. विश्वनाथ प्रताप सिंह
कार्यकाल: (1989–1990)
विश्वनाथ प्रताप सिंह 2 दिसंबर 1989 को भारत के प्रधानमंत्री बने थे। विश्वनाथ प्रताप सिंह जनता दल पार्टी से थे और उनका कार्यकाल लगभग 1 वर्ष रहा था।
9. चंद्रशेखर
कार्यकाल: (1990–1991)
चंद्रशेखर 10 नवंबर 1990 को प्रधानमंत्री बने थे। चंद्रशेखर समाजवादी नेता थे और जनता दल (समाजवादी) से थे। उनका कार्यकाल करीब 7 महीने चला।
10. पी. वी. नरसिंह राव
कार्यकाल: (1991–1996)
पी. वी. नरसिंह राव 21 जून 1991 को प्रधानमंत्री बने थे। पी. वी. नरसिंह राव कांग्रेस पार्टी से थे और इनको भारत की अर्थव्यवस्था में बड़े सुधार लाने के लिए जाना जाता है।
11. अटल बिहारी वाजपेयी
कार्यकाल: (1996, 1998–2004)
अटल बिहारी वाजपेयी पहली बार 16 मई 1996 को प्रधानमंत्री बने थे लेकिन सरकार सिर्फ 13 दिन चली थी। फिर 1998 में दुबारा प्रधानमंत्री बने और लगातार 2004 तक रहे। अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से थे।
12. एच. डी. देवगौड़ा
कार्यकाल: (1996–1997)
एच. डी. देवगौड़ा 1 जून 1996 को प्रधानमंत्री बने थे। एच. डी. देवगौड़ा जनता दल पार्टी से थे और उनका कार्यकाल लगभग 11 महीने तक चला।
13. इन्द्र कुमार गुजराल
कार्यकाल: (1997–1998)
आई. के. गुजराल 21 अप्रैल 1997 को प्रधानमंत्री बने थे। आई. के. गुजराल भी जनता दल से थे और उनका कार्यकाल लगभग 11 महीने तक रहा।
14. डॉ. मनमोहन सिंह
कार्यकाल: (2004–2014)
डॉ. मनमोहन सिंह 22 मई 2004 को प्रधानमंत्री बने और लगातार दो कार्यकाल (10 साल) पूरे किए। डॉ. मनमोहन सिंह कांग्रेस पार्टी से थे और अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री के रूप में प्रसिद्ध हुए।
15. नरेंद्र मोदी
कार्यकाल: (2014–अब तक)
नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री बने थे। नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हैं और लगातार दूसरी बार 2019 में भी भारत के प्रधानमंत्री बने। वर्तमान में समय (2025) में नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री (prime minister in india) हैं।
हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....
हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।
इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...
0 टिप्पणियाँ
Have any questions or suggestions? Drop a comment below – we’ll reply as soon as possible!
Emojiआपका फीडबैक हमारे लिए अमूल्य है – इससे हमें और बेहतर कंटेंट देने की प्रेरणा मिलती है।