यूनिसेफ - UNICEF (United Nations Children's Fund)

UNICEF दुनिया भर के बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कार्य करने वाला एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय संगठन है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और बाल संरक्षण के क्षेत्र में UNICEF का योगदान वैश्विक स्तर पर अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

जानकारी विवरण
पूरा नाम United Nations Children's Fund
संक्षिप्त नाम UNICEF
स्थापना 11 दिसंबर 1946
मुख्यालय न्यूयॉर्क, अमेरिका
मूल संगठन संयुक्त राष्ट्र (UN)
कार्य क्षेत्र 190+ देश और क्षेत्र

UNICEF का पूरा नाम क्या है? | UNICEF Full Form

वर्तमान में UNICEF का पूरा नाम "संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (United Nations Children's Fund)" है।

UNICEF की स्थापना 1946 में "United Nations International Children's Emergency Fund (संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष)" नाम से की गई थी।

वर्ष 1953 में United Nations International Children's Emergency Fund नाम से 'अंतर्राष्ट्रीय (International)' और 'आपातकालीन (Emergency)' शब्द हटा दिए गए थे, लेकिन इसका संक्षिप्त नाम (Short Name) यूनिसेफ (UNICEF) ही रहने दिया।

यूनिसेफ, UNICEF, United Nations Children's Fund

UNICEF क्या है?

UNICEF (United Nations Children's Fund) संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक प्रमुख एजेंसी है, जो दुनिया भर में बच्चों के अधिकारों और कल्याण की रक्षा के लिए कार्य करती है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को बेहतर जीवन और विकास के अवसर प्रदान करना है।

UNICEF की स्थापना द्वितीय विश्व युद्ध के बाद उन लाखों बच्चों की सहायता के लिए की गई थी जो युद्ध, भूख, बीमारी, शिक्षा की कमी और गरीबी से प्रभावित हुए थे। आज यह दुनिया के सबसे बड़े बाल कल्याण संगठनों में से एक है।

UNICEF के मुख्य कार्य

  • स्वास्थ्य और पोषण: बच्चों और माताओं में कुपोषण को रोकने, टीकाकरण को बढ़ावा देने तथा पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए कार्य करना।
  • शिक्षा: हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने के लिए कार्यक्रम चलाना।
  • सुरक्षा: बाल श्रम, बाल विवाह और हिंसा से बच्चों को बचाना।
  • आपातकालीन सहायता: युद्ध, बाढ़, भूकंप और अन्य महामारी के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में जाकर बच्चों और परिवारों को राहत सहायता प्रदान करना।

यूनिसेफ का मुख्यालय कहाँ है?

इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में है।

वर्तमान में यूनिसेफ के अध्यक्ष कौन हैं?

UNICEF की वर्तमान कार्यकारी निदेशक (Executive Director) कैथरीन रसेल (Catherine Russell) हैं।

भारत में यूनिसेफ की शुरुआत | भारत में UNICEF कब आया

भारत UNICEF के सबसे महत्वपूर्ण साझेदार देशों में से एक है। UNICEF भारत सरकार के साथ मिलकर कई कार्यक्रम संचालित करता है। भारत में यूनिसेफ (UNICEF) ने अपने कार्यों की शुरुआत 10 मई 1949 को की थी। भारत UNICEF के सबसे बड़े कार्यक्रम वाले देशों में से एक है।

यूनिसेफ भारत में क्या काम करता है?

यूनिसेफ (UNICEF) भारत में बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और अधिकारों की रक्षा के लिए काम करता है। जैसे :

  • बच्चों व माताओं के स्वास्थ्य और टीकाकरण
  • कुपोषण को कम करने के लिए बच्चों और माताओं के पोषण में सुधार करना।
  • शिक्षा को बढ़ावा देना।
  • बच्चों को हिंसा, शोषण, बाल विवाह और भेदभाव से बचाना।
  • स्वच्छता सुविधाओं में सुधार करना।
  • प्राकृतिक आपदाओं के समय बच्चों को सहायता प्रदान करना।

भारत में यूनिसेफ का कार्यालय कहाँ है?

भारत में यूनिसेफ (UNICEF) का कार्यालय, यूनिसेफ हाउस, 73 लोधी एस्टेट, नई दिल्ली - 110003 में स्थित है। UNICEF का पहला कार्यालय भारत में 1952 में स्थापित किया गया था।

UNICEF और WHO में अंतर

आधार UNICEF WHO
मुख्य कार्य बच्चों का कल्याण वैश्विक स्वास्थ्य
स्थापना 1946 1948
लक्ष्य समूह बच्चे और माताएँ सभी लोग
मुख्यालय न्यूयॉर्क, अमेरिका जिनेवा, स्विट्जरलैंड
मूल संगठन संयुक्त राष्ट्र (UN) संयुक्त राष्ट्र (UN)

निष्कर्ष

UNICEF दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण बाल कल्याण संगठनों में से एक है। यह बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षा के लिए विभिन्न देशों में कार्य करता है। भारत सहित अनेक देशों में UNICEF की भूमिका बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

UNICEF की स्थापना कब हुई?:::UNICEF की स्थापना 11 दिसंबर 1946 को हुई थी। UNICEF का मुख्यालय कहाँ है?:::UNICEF का मुख्यालय न्यूयॉर्क, अमेरिका में स्थित है। UNICEF का पूरा नाम क्या है?:::UNICEF का पूरा नाम United Nations Children's Fund है। भारत में UNICEF कब आया?:::UNICEF ने भारत में 10 मई 1949 को अपना कार्य शुरू किया था। UNICEF किसके लिए काम करता है?:::मुख्य रूप से बच्चों और माताओं के कल्याण के लिए। UNICEF और WHO में क्या अंतर है?:::UNICEF बच्चों के कल्याण पर केंद्रित है, जबकि WHO वैश्विक स्वास्थ्य से संबंधित कार्य करता है। भारत में UNICEF क्या कार्य करता है?:::टीकाकरण, शिक्षा, पोषण और बाल अधिकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सहयोग करता है।

हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....

हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।

इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

होम नई पोस्ट लिंक विषय सूची हमारे बारे में संपर्क करें लेख लिखें लेखक के बारे में

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ