भारत एक विशाल देश है जिसकी पहचान अलग-अलग तरह की वस्तुओं से और यहाँ की संस्कृति से होती है। यहाँ पर विभिन्न प्रकार की भाषाएँ, संस्कृतियाँ और परंपराएँ देखने को मिलती हैं। प्रशासनिक रूप से भारत को राज्यों (States) और केंद्र शासित प्रदेशों (Union Territories) में विभाजित किया गया है।
इन सभी राज्यों (States of India) की अपनी अलग-अलग सरकारें होती हैं, जबकि केंद्र शासित प्रदेशों (Union Territories of india) का प्रशासन केंद्र सरकार द्वारा चुने / नियुक्त किये गये प्रशासकों द्वारा चलाया जाता है, जैसे - दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है इसकी अपनी विधानसभा और एक अलग उच्च न्यायालय भी है।
भारत में कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं?
अक्सर लोग यह सवाल पूछते हैं कि भारत में कितने राज्य और कितने केंद्र शासित प्रदेश (States and Union Territories in india) हैं। तो चलिए हम आपको इस पोस्ट के जरिये इसकी पूरी जानकारी देते हैं। अगर हम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जोड़ें तो भारत में कुल 36 प्रशासनिक इकाइयाँ, जो इस प्रकार हैं।
भारत में कितने राज्य हैं?
नवंबर 2026 तक भारत में कुल 28 राज्य (states) हैं। हर राज्य की अपनी विधान सभा है और शासन मुख्यमंत्री द्वारा चलाया जाता है। ये राज्य हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बहुत मजबूत बनाते हैं।
भारत के 28 राज्यों के नाम इस प्रकार हैं
| क्रमांक | राज्य |
|---|---|
| 1 | आंध्र प्रदेश |
| 2 | अरुणाचल प्रदेश |
| 3 | असम |
| 4 | बिहार |
| 5 | छत्तीसगढ़ |
| 6 | गोवा |
| 7 | गुजरात |
| 8 | हरियाणा |
| 9 | हिमाचल प्रदेश |
| 10 | झारखंड |
| 11 | कर्नाटक |
| 12 | केरल |
| 13 | मध्य प्रदेश |
| 14 | महाराष्ट्र |
| 15 | मणिपुर |
| 16 | मेघालय |
| 17 | मिज़ोरम |
| 18 | नागालैंड |
| 19 | ओडिशा |
| 20 | पंजाब |
| 21 | राजस्थान |
| 22 | सिक्किम |
| 23 | तमिलनाडु |
| 24 | तेलंगाना |
| 25 | त्रिपुरा |
| 26 | उत्तर प्रदेश |
| 27 | उत्तराखंड |
| 28 | पश्चिम बंगाल |
भारत में कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं?
नवंबर 2026 तक भारत में कुल 8 केंद्र शासित प्रदेश (Union Territories) हैं। यहाँ का प्रशासन भारत सरकार द्वारा किया जाता है। कुछ केंद्र शासित प्रदेशों के पास अपनी विधान सभा भी हैं, जैसे – दिल्ली और पुदुच्चेरी की।
भारत के 8 केंद्र शासित प्रदेश इस प्रकार हैं
| क्रमांक | केंद्र शासित प्रदेश |
|---|---|
| 1 | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह |
| 2 | चंडीगढ़ |
| 3 | दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव |
| 4 | लक्षद्वीप |
| 5 | दिल्ली |
| 6 | पुदुच्चेरी |
| 7 | लद्दाख |
| 8 | जम्मू और कश्मीर |
भारत में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या क्यों जानना जरूरी है?
सामान्य ज्ञान (GK) और करंट अफेयर्स (Current Affairs) की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह जानकारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। इस तरह के सवाल अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं, जैसे - UPSC Exam, SSC Exam, Railway Exam, Banking Exam, CTET Exam, आदि में पूछे जाते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....
हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।
इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

0 टिप्पणियाँ
Have any questions or suggestions? Drop a comment below – we’ll reply as soon as possible!
Emojiआपका फीडबैक हमारे लिए अमूल्य है – इससे हमें और बेहतर कंटेंट देने की प्रेरणा मिलती है।