UPI भारत की एक रियल-टाइम डिजिटल पेमेंट्स प्रणालियों में से एक है। UPI की मदद से यूजर मोबाइल फोन से किसी भी समय और कहीं पर भी तुरंत पैसे भेज या प्राप्त कर सकता है। इसका उपयोग आसान, सुरक्षित और तेज है। UPI को "NPCI (National Payments Corporation of India)" द्वारा विकसित किया गया है और आज यह भारत में सबसे लोकप्रिय डिजिटल भुगतानों में से एक है। छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यवसायों तक आज के समय लाखों लोग UPI का उपयोग कर रहे हैं। "डिजिटल इंडिया" और "कैशलेस" अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। UPI के इस्तेमाल से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है।
UPI का पूरा नाम क्या है? | UPI Full Form
UPI का पूरा नाम "Unified Payments Interface (यूनिफ़ाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस)" है।
UPI की शुरुआत कब हुई थी?
UPI को NPCI द्वारा विकसित कर इसे सन. 2016 में लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य डिजिटल भुगतान को सरल, तेज और सुरक्षित बनाना था।
UPI कैसे काम करता है?
UPI उपयोगकर्ताओं (User) को बैंक खाते और मोबाइल नंबर के बीच एक डिजिटल पहचान "UPI ID" बनाने की सुविधा देता है। इस ID के माध्यम से पैसे भेजने के लिए बैंक खाता संख्या और IFSC कोड याद रखने की कोई जरूरत नहीं होती।
UPI ID क्या है?
UPI ID एक उपयोगकर्ता (User) की एक यूनिक पहचान होती है, जैसे - "name@bankname " या "mobile@upi" आदि। इस ID का उपयोग करके आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।
UPI ID कैसे बनाएं?
UPI ID बनाना काफी आसान है, हम आपको स्टेप बाई स्टेप बताएंगे ID कैसे बनाते हैं -
स्टेप 1
UPI ID बनाने के लिये आपको Google Pay, PhonePe, Paytm, BHIM जैसे अन्य ऐप को फोन में इंस्टॉल करना होता है।
स्टेप 2
इसके बाद बैंक में रजिस्टर मोबाइल नंबर डालकर ऐप रजिस्टर कर मोबाइल नंबर वेरीफाई करने के बाद बैंक सेलेक्ट करके मोबाइल नंबर या नाम डालने के बाद आपकी UPI ID बन जाती है।
स्टेप 3
UPI ID बन जाने के बाद आपको इस ID से भुगतान करने के लिये पासवर्ड/पिन बनाना पड़ता है, जिसके लिये आपको ATM कार्ड की जरूरत पड़ती है। डेबिट/एटीएम कार्ड के अंतिम 6 अंक और एक्सपायरी डेट डालने के बाद आपका UPI पासवर्ड/पिन बन जाता है और आप पैसे भेजने के लिये तैयार हैं।
UPI कैसे काम करता है?
UPI ID बन जाने के बाद आप अपने फोन से किसी दूसरे व्यक्ति को आसानी से पैसे भेज या प्राप्त कर सकते हैं। पैसे भेजने या प्राप्त करने के लिये आप "UPI ID, फोन नंबर या बैंक अकाउंट" किसी भी तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं। कोई भी अपना UPI App ओपन करने के बाद QR Scaner से, मोबाइल नंबर पर, UPI ID पर या बैंक ट्रांसफर सेलेक्ट करके पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
UPI से आप 24*7 कभी भी भुगतान कर सकते हैं और पैसे कुछ ही सेकंड में एक बैंक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर हो जाते हैं। आप एक ही UPI ऐप में कई बैंक खातों को ऐड कर सकते हैं।
UPI कहाँ-कहाँ इस्तेमाल कर सकते हैं?
UPI जरिये आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ पैसों का लेन-देन, बिजली, पानी, गैस, मोबाइल रिचार्ज और अन्य बिलों का भुगतान भी कर सकते हैं, साथ ही इसके जरिये आप ऑनलाइन स्टोर, दुकानों और व्यवसायों में लगे QR Code स्कैन करके भुगतान भी कर सकते हैं।
UPI के फायदे
UPI के निम्न फायदे ये हैं -
- आप बिना बैंक की डिटेल भरे आसान और कुछ ही सेकंड में भुगतान कर सकते हैं।
- UPI PIN और बैंक सुरक्षा प्रणाली के कारण पेमेंट सुरक्षित रहता है।
- डिजिटल भुगतान से कैश लाने और ले जाने की जरूरत कम हो जाती है।
- अधिकतर UPI लेन-देन पर उपयोगकर्ताओं को कोई शुल्क नहीं देना पड़ता।
हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....
हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।
इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

0 टिप्पणियाँ
Have any questions or suggestions? Drop a comment below – we’ll reply as soon as possible!
Emojiआपका फीडबैक हमारे लिए अमूल्य है – इससे हमें और बेहतर कंटेंट देने की प्रेरणा मिलती है।