BRICS दुनिया के भरते देशों का एक संगठन / समूह है। इसकी शुरुआत सन.2009 में BRIC (ब्राज़ील, रूस, भारत और चीन) के रूप में हुई थी। सन.2011 में दक्षिण अफ्रीका के इस संगठन शामिल होने के बाद इसका नाम BRICS हो गया। BRICS देश हर साल शिखर सम्मेलन (Summit) आयोजित करते हैं, जिसमें वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार, विकास और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होती है।
अब तक कितने BRICS शिखर सम्मेलन हो चुके हैं?
अब तक कुल 18 BRICS शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) आयोजित हो चुके हैं, जिसमें पहला BRICS शिखर सम्मेलन (Summit) 16 जून सन.2009 में येकातेरिनबर्ग, रूस में हुआ था। इसके बाद लगभग हर साल BRICS शिखर सम्मेलन आयोजित होता है।
भारत ने कितनी बार BRICS सम्मेलन की मेजबानी की है?
BRICS Summit 2026 की मेजवानी इस बार भारत कर रहा है, जो ब्रिक्स का 18वां शिखर सम्मेलन है। भारत अभी तक BRICS के तीन सम्मलेन आयोजित कर चूका है और इस बार 2026 में चौथी बार आयोजित कर रहा है। BRICS का 18वां शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया गया है।
- BRICS का चौथा शिखर सम्मेलन - 2012 में नई दिल्ली
- BRICS का आठवां शिखर सम्मेलन - 2016 में गोवा
- BRICS का तेरहवां शिखर सम्मेलन - 2021 में वर्चुअल
- BRICS का 18वां शिखर सम्मेलन - 2026 में नई दिल्ली
ब्रिक्स शिखर सम्मेलनों की सूची
अब तक (2026 तक) कुल 18 BRICS शिखर सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं। BRICS के सभी शिखर सम्मेलनों की सूची:-
| क्रमांक | वर्ष | मेजबान देश/शहर |
|---|---|---|
| पहला | 2009 | रूस – येकातेरिनबर्ग |
| दूसरा | 2010 | ब्राज़ील – ब्रासीलिया |
| तीसरा | 2011 | चीन – सान्या |
| चौथा | 2012 | भारत – नई दिल्ली |
| पाँचवाँ | 2013 | दक्षिण अफ्रीका – डरबन |
| छठा | 2014 | ब्राज़ील – फोर्टालेज़ा |
| सातवाँ | 2015 | रूस – ऊफा |
| आठवाँ | 2016 | भारत – गोवा |
| नौवाँ | 2017 | चीन – शियामेन |
| दसवाँ | 2018 | दक्षिण अफ्रीका – जोहान्सबर्ग |
| ग्यारहवाँ | 2019 | ब्राज़ील – ब्रासीलिया |
| बारहवाँ | 2020 | रूस – सेंट पीटर्सबर्ग (वर्चुअल) |
| तेरहवाँ | 2021 | भारत – नई दिल्ली (वर्चुअल) |
| चौदहवाँ | 2022 | चीन – बीजिंग (वर्चुअल) |
| पंद्रहवाँ | 2023 | दक्षिण अफ्रीका – जोहान्सबर्ग |
| सोलहवाँ | 2024 | रूस – कज़ान |
| सत्रहवाँ | 2025 | ब्राज़ील – रियो डी जेनेरियो |
| अठारहवाँ | 2026 | भारत – नई दिल्ली |
2020, 2021 और 2022 के सम्मेलन कोविड-19 महामारी के कारण वर्चुअल आयोजित किए गए थे, लेकिन उनकी अध्यक्षता क्रमशः रूस (सेंट पीटर्सबर्ग), भारत (नई दिल्ली) और चीन (बीजिंग) से की गई थी।
हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....
हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।
इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

0 टिप्पणियाँ
Have any questions or suggestions? Drop a comment below – we’ll reply as soon as possible!
Emojiआपका फीडबैक हमारे लिए अमूल्य है – इससे हमें और बेहतर कंटेंट देने की प्रेरणा मिलती है।