भारत में लगभग 565 रियासतें थीं, जहाँ भारतीय राजा, महाराजा, और नवाब शासन किया करते थे। ये रियासतें ब्रिटिश सत्ता, विदेश नीति, रक्षा व संचार जैसे क्षेत्रों में ब्रिटिशों के अधीन होती थीं। बड़ी रियासतों में हैदराबाद, जम्मू-कश्मीर, मैसूर, ग्वालियर और भोपाल प्रमुख रियासतें थीं।
ब्रिटिश प्रांत क्या है? British Provinces?
ब्रिटिश प्रांत (British Provinces) - वे क्षेत्र जिन्हें सीधे ब्रिटिश सरकार अपने अधीन करने क बाद शासन किया करती थीं।
भारत के आजाद होने से पहले भारत दो हिस्सों में बँटा हुआ था:-
- ब्रिटिश प्रांत (British Provinces)
- रियासतें (Princely States)
ब्रिटिश प्रांत: इतिहास
भारत की आजादी से पहले भारतीय उपमहाद्वीप दो हिस्सों में बँटा हुआ था ब्रिटिश प्रांत (British Provinces) और रियासतें (Princely States)। ब्रिटिश प्रांत जिन पर सीधे ब्रिटिश सरकार शासन करती थी। ब्रिटिश कानून, कर-व्यवस्था, पुलिस और सेना पर उनका पूरा नियंत्रण ब्रिटिश सरकार के गवर्नर-जनरल, गवर्नर या चीफ़ कमिश्नर का होता था।
ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत की सबसे बड़ी रियासतों पर कब्ज़ा कर शासन किया, रियासतों पर नियंत्रण कर ब्रिटिश सरकार द्वारा सीधा शासित करना "ब्रिटिश प्रांत" कहलाता है। ब्रिटिश भारत सरकार को अलग-अलग प्रांतों में बाँटा गया था, जैसे बंगाल प्रेसीडेंसी, मद्रास प्रेसीडेंसी, बॉम्बे प्रेसीडेंसी, संयुक्त प्रांत और मध्य प्रांत आदि।
ब्रिटिश सरकार के कितने "ब्रिटिश प्रांत" थे?
ब्रिटिश प्रांतों (British Provinces) की संख्या समय के साथ बदलती रही। भारत की स्वतंत्रता के समय 11 प्रमुख "ब्रिटिश प्रांत" थे
- मद्रास
- बॉम्बे
- असम
- बंगाल
- बिहार
- मध्य प्रांत और बरार
- सिंध
- पंजाब
- संयुक्त प्रांत
- दिल्ली
- अजमेर-मेरवाड़ा
रियासतें
रियासतें वे क्षेत्र जहाँ राजा-महाराजा, नवाब आदि शासन किया करते थे (लेकिन बाद में ब्रिटिश सत्ता के अधीन हो गये थे)।
विस्तार में
स्वतंत्रता के समय भारत में लगभग 562 से 565 रियासतें थीं, यहाँ का शासन राजा-महाराजा, नवाबों द्वारा किया जाता था। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी जब हमारे देश भारत में व्यापार करने आई थीं उन्होंने भारत की स्थिति को देखकर व्यापार के बहाने यहाँ की रियासतों के बीच आपसी लड़ाई कराकर और उनमें फूट का फायदा उठाकर अंग्रेजों ने भारत पर कब्जा कर लिया। ब्रिटिश सरकार ने यहाँ की कुछ रियासतों को अपने अधीन कर "ब्रिटिश प्रांत" (British Provinces) बनाकर शासन करना शुरू कर दिया और बाकि रियासतों को ब्रिटिश क्राउन के अधीन करके स्थानीय शासकों द्वारा शासित किया।
ब्रिटिश क्राउन का अर्थ: ब्रिटिश क्राउन ब्रिटिश सरकार का वह संस्थान है जिसमें सम्राट, राजा-महाराजा, नवाब और सरकारें शामिल होती थीं। क्राउन के तहत रियासतों के शासक का अधिकार ब्रिटिश सरकार की सलाह पर (या अधीन रहकर) शासन करते थे।
भारत की प्रमुख रियासतें (1947)
| क्रम | रियासत | स्थिति (1947-1950 में) |
|---|---|---|
| 1 | हैदराबाद | भारत में 1948 में पुलिस एक्शन के बाद विलय |
| 2 | जम्मू और कश्मीर | 1947 में भारत में विलय |
| 3 | मैसूर | भारत में शामिल |
| 4 | त्रावणकोर | भारत में शामिल |
| 5 | ग्वालियर | भारत में शामिल |
| 6 | भोपाल | 1949 में भारत में विलय |
| 7 | जूनागढ़ | जनमत-संग्रह के बाद भारत में शामिल |
| 8 | बड़ौदा | भारत में शामिल |
| 9 | जयपुर | भारत में शामिल |
| 10 | उदयपुर (मेवाड़) | भारत में शामिल |
1947 में जब भारत ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ तो इन सभी रियासतों और ब्रिटिश प्रांतों को मिलाकर नया गणराज्य बनाकर, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया गया।
ब्रिटिश प्रांत और रियासतों में अंतर
| विशेषता | ब्रिटिश प्रांत | रियासत |
|---|---|---|
| शासन | सीधे ब्रिटिश सरकार के अधीन | भारतीय राजा/नवाब शासक (ब्रिटिश सत्ता के अधीन) |
| प्रशासन | गवर्नर/चीफ़ कमिश्नर | महाराजा/नवाब शासक |
| कानून | ब्रिटिश संसद/गवर्नर जनरल | आंतरिक कानून खुद बनाते थे |
| उदाहरण | बंगाल, बॉम्बे, मद्रास | हैदराबाद, कश्मीर, ग्वालियर, जूनागढ़ |
ब्रिटिश प्रांतों की पूरी सूची
मुख्य ब्रिटिश प्रांत (जिनके पास आंशिक स्वशासन था) | Governor's Provinces
| क्रमांक | प्रांत का नाम | राजधानी (1947) |
|---|---|---|
| 1 | असम | शिलांग |
| 2 | बंगाल | कोलकाता |
| 3 | बिहार | पटना |
| 4 | बॉम्बे | मुंबई |
| 5 | मध्य प्रांत और बरार | नागपुर |
| 6 | मद्रास | मद्रास |
| 7 | ओरिसा | कटक |
| 8 | पंजाब | लाहौर |
| 9 | सिंध | कराची |
| 10 | NWFP | पेशावर |
| 11 | संयुक्त प्रांत | इलाहाबाद |
छोटे प्रांत (छोटे प्रांत – सीधे केंद्र के अधीन) | Chief Commissioner's Provinces
| क्रमांक | प्रांत का नाम | रराजधानी (1947) |
|---|---|---|
| 1 | दिल्ली | दिल्ली |
| 2 | अजमेर-मेरवाड़ा | अजमेर |
| 3 | कोआर्ग | मडिकेरी |
| 4 | ब्रिटिश बलूचिस्तान | क्वेटा |
| 5 | अंदमान-निकोबार | पोर्ट ब्लेयर |
| 6 | लक्षद्वीप | - |
भारत के ब्रिटिश प्रांत और रियासतों से जुड़े सामान्य प्रश्न (FAQ)
हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....
हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।
इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

0 टिप्पणियाँ
Have any questions or suggestions? Drop a comment below – we’ll reply as soon as possible!
Emojiआपका फीडबैक हमारे लिए अमूल्य है – इससे हमें और बेहतर कंटेंट देने की प्रेरणा मिलती है।