NASA दुनिया की सबसे प्रसिद्ध और उन्नत अंतरिक्ष एजेंसियों में से एक है। चंद्रमा पर इंसान को पहुंचाने से लेकर मंगल ग्रह की खोज और ब्रह्मांड के रहस्यों को समझने तक, NASA ने विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज भी यह नई खोजों और भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों का नेतृत्व कर रहा है।
NASA फूल फॉर्म ? | NASA Full Form
NASA की फुल फॉर्म "National Aeronautics and Space Administration" है।
NASA क्या है?
NASA अमेरिका की सरकारी अंतरिक्ष एजेंसी है, जो अंतरिक्ष अनुसंधान, ग्रहों की खोज, उपग्रह प्रक्षेपण और अंतरिक्ष मिशनों का संचालन करती है। NASA को दुनिया की सबसे उन्नत और प्रसिद्ध अंतरिक्ष एजेंसियों में गिना जाता है।
NASA की स्थापना क्यों और कब हुई?
सन.1957 में सोवियत संघ द्वारा Sputnik-1 उपग्रह के प्रक्षेपण के बाद अमेरिका ने अंतरिक्ष अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए 29 जुलाई सन.1958 में NASA की स्थापना हुई थी। नासा का पहला सफल अंतरिक्ष मिशन एक्सप्लोरर 1 (Explorer 1) था जिसे 31 जनवरी 1958 (नासा की स्थापना से ठीक पहले सेना द्वारा, जिसे बाद में नासा को सौंपा गया था) को हुआ था। इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में है। इसका उद्देश्य अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक में नई खोज करना है।
NASA के प्रसिद्ध मिशन कौन-कौन से हैं?
- अपोलो 11 मिशन (1969) | Apollo 11 Mission
- हबल स्पेस टेलीस्कोप | Hubble Space Telescope
- मंगल मिशन | Mars Mission
- जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप | James Webb Space Telescope
- आर्टेमिस मिशन | Artemis Mission
अपोलो 11 मिशन (1969): NASA ने 20 जुलाई 1969 को Apollo 11 मिशन के तहत पहली बार इंसानों को चंद्रमा पर उतारा था , जिसमें नील आर्मस्ट्रांग चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति बने थे।
हबल स्पेस टेलीस्कोप: हबल टेलीस्कोप ने ब्रह्मांड की अद्भुत तस्वीरें भेजकर अंतरिक्ष विज्ञान में क्रांति ला दी थी।
मंगल मिशन: NASA के Curiosity, Perseverance और Opportunity जैसे रोवर्स ने मंगल ग्रह पर महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई हैं।
जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप: यह दुनिया का सबसे शक्तिशाली अंतरिक्ष दूरबीन मिशन माना जाता है, जो ब्रह्मांड के शुरुआती रहस्यों का अध्ययन कर रहा है।
आर्टेमिस मिशन: NASA का Artemis मिशन अभी भी जारी है। इसके तीन चरण हैं-
- Artemis I (2022) – बिना इंसानों के चंद्रमा के चारों 2022 में सफल रहा।
- Artemis II (2026) – इंसानों के साथ चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला मिशन, जो अप्रैल 2026 में सफलतापूर्वक पूरा हुआ।
- Artemis III – अगला मिशन, जिसका उद्देश्य चंद्रमा पर दोबारा मानव को उतारना है और आगे चलकर मंगल ग्रह की तैयारी करना है।
हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....
हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।
इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

0 टिप्पणियाँ
Have any questions or suggestions? Drop a comment below – we’ll reply as soon as possible!
Emojiआपका फीडबैक हमारे लिए अमूल्य है – इससे हमें और बेहतर कंटेंट देने की प्रेरणा मिलती है।