BRO भारत की सुरक्षा और विकास दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण संगठन है, जो देश के सीमावर्ती और दुर्गम क्षेत्रों में सड़क, पुल, सुरंग और अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण और रखरखाव करता है।
BRO की फुल फॉर्म क्या है? | BRO Full Form
BRO की फुल फॉर्म "Border Roads Organisation (सीमा सड़क संगठन)" है।
BRO क्या है?
BRO भारत का एक प्रमुख संगठन है, जो रक्षा मंत्रालय के अधीन आता है। सीमा सड़क संगठन (BRO) भारत की सीमा पास के क्षेत्रों में सड़क, पुल और सुरंगों का निर्माण करके सेना को सहायता प्रदान करता है और साथ ही दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों के जीवन को भी बेहतर बनाता है। यह संगठन भारत की सामरिक (Strategic) और राष्ट्रीय सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
| विषय | जानकारी |
|---|---|
| पूरा नाम | Border Roads Organisation (BRO) |
| हिंदी नाम | सीमा सड़क संगठन |
| स्थापना | 7 मई 1960 |
| मुख्यालय | नई दिल्ली |
| नियंत्रण | रक्षा मंत्रालय |
| उद्देश्य | सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क और बुनियादी ढांचा विकास |
BRO की स्थापना कब और क्यों हुई?
BRO (सीमा सड़क संगठन) की स्थापना 7 मई सन.1960 को हुई थी। BRO का मुख्यालय सीमा सड़क भवन, रिंग रोड, दिल्ली छावनी में स्थित है। इस संगठन को भारतीय सीमाओं के क्षेत्रों में सेना के आने-जाने को आसान बनाने के लिये की गई थी।
BRO का प्रमुख कार्य क्या है?
सीमा सड़क संगठन (BRO) का मुख्य उद्देश्य भारतीय सीमा क्षेत्रों पर स्थित सड़कों को बनाना, कठिन रास्तों पर पुल और सुरंगों का निर्माण करके रखरखाव करना और साथ ही सीमा पर तैनात भारतीय सेना की आवश्यकताओं के लिए बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराना, भूस्खलन, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान खराब सड़कों को तैयार करना।
BRO की प्रमुख उपलब्धियां क्या हैं?
बीआरओ ने अब तक 62906 किमी सड़कें, 1056 पुल, 6 सुरंगें और 21 हवाई क्षेत्र बनाए हैं। BRO की प्रमुख उपलब्धियां में जैसे -
- अटल सुरंग (Atal Tunnel) - हिमाचल प्रदेश में बनी दुनिया की सबसे लंबी हाईवे सुरंगों में से एक
- सेला सुरंग (Sela Tunnel) - अरुणाचल प्रदेश में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सुरंग
- लद्दाख में सड़क परियोजनाएं - ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सैकड़ों किलोमीटर सड़कों का निर्माण करना
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....
हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।
इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...
0 टिप्पणियाँ
Have any questions or suggestions? Drop a comment below – we’ll reply as soon as possible!
Emojiआपका फीडबैक हमारे लिए अमूल्य है – इससे हमें और बेहतर कंटेंट देने की प्रेरणा मिलती है।