भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की स्थापना कब हुई

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। हर राज्य का अपना अलग इतिहास, संस्कृति और पहचान है। भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का गठन (States and Union Territories Formation Date) अलग-अलग समय पर संविधान संशोधन, राज्य पुनर्गठन अधिनियम (States Reorganisation Act, 1956) के तहत हुआ है।

Online GK Wala, Samvidhan, भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की स्थापना कब हुई, bharat ke rajyo aur kendra shasit pradesh ki sthapna

राज्यों की स्थापना/गठन कैसे और क्यों हुआ?

भारत में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का गठन सन.1947 में स्वतंत्रता के बाद शुरू हुआ, जब भारत में लगभग 565 रियासतों थी जिनको भारतीय संघ में मिलाया गया। इन रियासतों को धीरे-धीरे राज्यों और प्रांतों में संगठित किया गया। सन.1950 में कई राज्यों को राज्य का दर्जा मिला और कुछ राज्यों का गठन भाषाई आधार (लोगों की भाषाई पहचान) पर राज्यों के पुनर्गठन के लिए 1953 में राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन कर कई राज्य बनाये गए। जिसके बाद सन.1956 में राज्यों का बड़ा पुनर्गठन अधिनियम के पारित होने के बाद कई अन्य राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों का पुनर्गठन होता रहा। इन सभी राज्यों का गठन सामाजिक, सांस्कृतिक और भाषाई आवश्यकताओं आधार पर किया गया। इस प्रक्रिया के तहत 2014 तक कई राज्य बनाये गए, जैसे आंध्र प्रदेश सन.1953 में बना, केरल व कर्नाटक सन. 1956 में राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत बने और कुछ राज्य इसके बाद में बनाए गए। कुछ केंद्र शासित प्रदेशों का विलय भी हुआ है, जैसे दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव का।

तो चलिये हम आपको अपनी इस पोस्ट में भारत के राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की स्थापना या गठन कब-कब हुआ उसकी पूरी लिस्ट नीचे दी गई है और जानेंगे कैसे हुआ और किसने किया विस्तार से समझाया भी गया है।

गठन कब-कब हुआ? स्थापना तिथि

भारत के 28 राज्यों को स्थापना तिथि

भारत में सभी 28 राज्यों की अपनी-अपनी विधानसभाएं हैं और राज्यों का शासन संचालन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाता है। नीचे तालिका में सभी राज्य और उनकी स्थापना तिथि दी गई हैं।

क्रम राज्य स्थापना तिथि
1 आंध्र प्रदेश 1 अक्टूबर 1953 में
2 अरुणाचल प्रदेश 20 फरवरी 1987 में
3 असम 15 अगस्त 1947 में
4 बिहार 22 मार्च 1912 में
5 छत्तीसगढ़ 1 नवम्बर 2000 में
6 गोवा 30 मई 1987 में
7 गुजरात 1 मई 1960 में
8 हरियाणा 1 नवम्बर 1966 में
9 हिमाचल प्रदेश 25 जनवरी 1971 में
10 झारखंड 15 नवम्बर 2000 में
11 कर्नाटक 1 नवम्बर 1956 में
12 केरल 1 नवम्बर 1956 में
13 मध्य प्रदेश 1 नवम्बर 1956 में
14 महाराष्ट्र 1 मई 1960 में
15 मणिपुर 21 जनवरी 1972 में
16 मेघालय 21 जनवरी 1972 में
17 मिजोरम 20 फरवरी 1987 में
18 नागालैंड 1 दिसम्बर 1963 में
19 ओडिशा 1 अप्रैल 1936 में
20 पंजाब 1 नवम्बर 1966 में
21 राजस्थान 30 मार्च 1949 (पूर्ण: 1 नवम्बर 1956) में
22 सिक्किम 16 मई 1975 में
23 तमिलनाडु 26 जनवरी 1950 (मद्रास राज्य), नाम परिवर्तन 1969 में
24 तेलंगाना 2 जून 2014 में
25 त्रिपुरा 21 जनवरी 1972 में
26 उत्तर प्रदेश 24 जनवरी 1950 में
27 उत्तराखंड 9 नवम्बर 2000 में
28 पश्चिम बंगाल 15 अगस्त 1947 में

भारत के 8 केंद्र शासित प्रदेशों को स्थापना तिथि

भारत में सभी 8 केंद्र शासित प्रदेश का शासन संचालन केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है। इनमें से दिल्ली और पुदुच्चेरी के पास अपनी-अपनी विधानसभाएं हैं। नीचे तालिका में सभी केंद्र शासित प्रदेश और उनकी स्थापना तिथि दी गई हैं।

क्रम केंद्र शासित प्रदेश स्थापना तिथि
1 अंडमान व निकोबार द्वीप समूह (UT) 1 नवम्बर 1956 में
2 चंडीगढ़ (UT) 1 नवम्बर 1966 में
3 दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव (UT) 26 जनवरी 2020 में
4 लक्षद्वीप (UT) 1 नवम्बर 1956 में
5 दिल्ली (UT) 1 नवम्बर 1956 (UT) में, 1991 में NCT दर्जा
6 पुदुचेरी (UT) 1 जुलाई 1963 (UT) में
*(डे-फैक्टो विलय: 1 नवम्बर 1954)*
7 लद्दाख (UT) 31 अक्टूबर 2019 में
8 जम्मू और कश्मीर (UT) 31 अक्टूबर 2019 में

स्थापना/गठन कैसे हुआ और किसने किया विस्तार में

संविधान सभा की स्थापना 1946 के कैबिनेट मिशन योजना के तहत हुई और 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता के बाद संविधान (Bharat ka Samvidhan) को 26 नवंबर 1949 को संविधान (samvidhan) सभा द्वारा अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान (Constitution of India) लागू किया गया, जिससे भारत एक स्वतंत्र, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया। संविधान लागू होने के बाद मुख्य रूप से भारत के सभी राज्यों की स्थापना शुरू हुई।

जैसे:- आंध्र प्रदेश तेलुगु भाषाई आधार पर 1 अक्टूबर 1953 में स्थापित हुआ, मद्रास से अलग करके आंध्र राज्य अधिनियम 1953 (भारतीय संसद) द्वारा।

बाकि के राज्यों की स्थापना कैसे हुई और किसने किया जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

इनके बारे में जानना क्यों जरुरी है?

भारत में कितने राज्य हैं और भारत में कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं इनकी स्थापना कब हुई, जैसे प्रश्न अक्सर UPSC exam, SSC exam, Railway exam, Banking exam, अदि में पूछे जाते हैं। इसलिए सामान्य ज्ञान (GK) और करेंट अफेयर्स इन सबके के लिए जानकारी होना महत्वपूर्ण है।

FAQs

भारत का भाषा के आधार पर स्थापित होने वाला पहला राज्य कौन सा बना था?:::आंध्र प्रदेश। उत्तर प्रदेश की स्थापना कब हुई थी?:::24 जनवरी 1950 में। जम्मू और कश्मीर (UT) की स्थापना कब हुई थी?:::31 अक्टूबर 2019 में। किन-किन राज्यों में विधानसभा है?:::सभी राज्यों की अपनी-अपनी विधानसभाएँ हैं। उत्तर प्रदेश में कितनी विधानसभा सीटें हैं:::404 विधानसभा सीटें हैं। भारत में कुल कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं?:::भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।

हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....

हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।

इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

होम हमारे बारे में संपर्क करें हमारे लिए लेख लिखें लेखक के बारे में महत्वपूर्ण लिंक

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ