DRDO भारत रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन है। यह संगठन मिसाइल, रडार, ड्रोन और आधुनिक रक्षा प्रणालियों का विकास करके देश को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
DRDO की फुल फॉर्म क्या है? | DRDO Full Form
DRDO की फुल फॉर्म "Defence Research and Development Organisation (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन)" है।
DRDO क्या है?
DRDO भारत का एक प्रमुख "रक्षा अनुसंधान संगठन (Defence Research Organisation)" है जो रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है, जिसका उद्देश्य भारत की रक्षा जरूरतों को स्वदेशी तकनीक से विकास करना और विदेशी तकनीक पर निर्भरता को कम करना है। यह संगठन भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए आधुनिक हथियार, मिसाइल, रडार, ड्रोन और आधुनिक रक्षा योजनाओं का विकास करके देश को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
| विषय | जानकारी |
|---|---|
| पूरा नाम | Defence Research and Development Organisation |
| हिंदी नाम | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन |
| स्थापना | 1958 |
| मुख्यालय | नई दिल्ली |
| नियंत्रण | रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार |
| उद्देश्य | रक्षा तकनीक का विकास |
DRDO की स्थापना कब और कहां हुई थी?
DRDO की स्थापना सन.1958 में हुई थी। डीआरडीओ (DRDO) का मुख्यालय डीआरडीओ भवन, राजाजी मार्ग, नई दिल्ली में स्थित है।
DRDO के प्रमुख कार्य
मिसाइलों का विकास - अग्नि, पृथ्वी, आकाश और ब्रह्मोस जैसी मिसाइलों का विकास किया।
रक्षा उपकरण का निर्माण - रडार, सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली और आधुनिक हथियारों का विकसित करना।
ड्रोन और रोबोटिक्स - सैन्य उपयोग के लिए UAV और अन्य स्वायत्त प्रणालियां तैयार करना।
साइबर और एआई तकनीक - रक्षा क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और साइबर सुरक्षा समाधान विकसित करना आदि।
DRDO की प्रमुख उपलब्धियां
अग्नि मिसाइल - भारत की लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल।
पृथ्वी मिसाइल - भारत की पहली स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल।
आकाश मिसाइल - मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल।
ब्रह्मोस मिसाइल - दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में से एक।
हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....
हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (onlinegkwala@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।
इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

0 टिप्पणियाँ
Have any questions or suggestions? Drop a comment below – we’ll reply as soon as possible!
Emojiआपका फीडबैक हमारे लिए अमूल्य है – इससे हमें और बेहतर कंटेंट देने की प्रेरणा मिलती है।